आज का मौसम: बारिश का दौर जारी, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें आज आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka mausam 10 April 2026: देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। कहीं बारिश और आंधी का अलर्ट है तो कहीं तापमान गिरने से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादल, जबकि अन्य राज्यों में बारिश का असर बना हुआ है। अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

Priya Shandilya
अपडेटेड10 Apr 2026, 06:57 AM IST
आज अप्रैल को आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
आज अप्रैल को आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?(ANI Video Grab)

Aaj ka mausam 10 April: देशभर में इस बार अप्रैल के महीने में भी बारिश का दौर जारी है। कहीं तेज बारिश और आंधी-तूफान लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं, तो कहीं तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिलेगा। IMD ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कुल 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आज 10 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल।

दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

मौसम विबाहग के अनुसार दिल्ली में 10 से 12 अप्रैल तक मौसम का मिजाज काफी खुशनुमा रहने वाला है। आसमान में बादल और सूरज की लुका-छिपी चलती रहेगी। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक बनी रहेगी। IMD के अनुसार, 10 अप्रैल को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

यूपी में फिलहाल मौसम थोड़ा ठंडा बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि 12 से 14 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि 15 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम फिर बदल सकता है।

बिहार में तेज हवाओं के बीच बारिश के आसार

बिहार में कई दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है। 10 अप्रैल को भी 30 से 70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलीं। हालांकि अब कुछ जिलों में असर कम हो रहा है, लेकिन अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी है।

उत्तर-पूर्व भारत में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर के राज्यों में अभी मानसून जैसा माहौल बना रहेगा। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 10 और 12 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है। बिजली कड़कने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। असम और मेघालय में 13 अप्रैल तक झमाझम बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में 10 और 11 अप्रैल को बिजली कड़कने और आंधी की चेतावनी दी गई है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम काफी बदलता नजर आ रहा है। हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी, जबकि उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में धूप देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर में भी 11 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि लद्दाख में बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।

मध्य प्रदेश के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखेगा। 32 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। हालांकि 11 अप्रैल से मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा।

राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब भी दिख रहा है, लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। 10 अप्रैल से मौसम अधिकतर शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है। जयपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि 11 अप्रैल से तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और आने वाले महीनों में भीषण गर्मी पड़ने के संकेत हैं।

दक्षिण भारत में हल्की बारिश

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में 10 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 11 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला रहेगा, जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 13 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश संभव है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सआज का मौसम: बारिश का दौर जारी, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें आज आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
More