आज का मौसम: फिर बिगड़ेगा मौसम! 5 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka mausam 5 April 2026: अप्रैल की शुरुआत खराब मौसम के साथ हुई है और कई राज्यों में इसका असर जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार आज 5 अप्रैल को भी उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। चलिए विस्तार से जानें आज देशभर में मौसम का हाल।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड5 Apr 2026, 07:02 AM IST
आज 5 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल?
आज 5 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल?(HT)

Aaj ka mausam 5 April 2026: अप्रैल की शुरुआत इस बार चिलचिलाती गर्मी से नहीं, बल्कि धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हुई है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 6-7 अप्रैल तक देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। आज 5 अप्रैल को भी दिल्ली, यूपी और कई राज्यों में आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं IMD के मुताबिक आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी

देश के मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। 4 अप्रैल से सक्रिय यह सिस्टम अभी भी असर दिखा रहा है और आने वाले दिनों में एक और नया सिस्टम 7-8 अप्रैल को सक्रिय होने वाला है। इसी वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी है।

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम अभी भी थोड़ा बिगड़ा-बिगड़ा सा है। पिछले दो दिनों से आंधी का असर देखने को मिला था और आज यानी 5 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान करीब 18°C तक रह सकता है। हालांकि 7-8 अप्रैल को एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर लौट सकता है।

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। उत्तराखंड में 5 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी पिछले दिन बारिश और आंधी का असर रहा, जबकि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 7 से 10 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। वहीं 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की वापसी हो सकती है।

मध्य और पूर्वी भारत में रहेगा बारिश का असर

मध्य भारत के राज्यों मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल को ओलावृष्टि और आंधी देखने को मिली थी। 5 अप्रैल को भी इन इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा और कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहेगा।

पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय है। बिहार में 5 और 6 अप्रैल को बारिश की संभावना है, जबकि झारखंड में 5 से 7 अप्रैल के बीच बारिश और ओलावृष्टि का असर रह सकता है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 अप्रैल तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर में लगातार बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम शांत नहीं है। असम और मेघालय में 5 अप्रैल को बारिश हो सकती है, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का दौर जारी है। अरुणाचल प्रदेश में 5 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे कुछ इलाकों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

दक्षिण और पश्चिम भारत का हाल

दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भी 4 से 8 अप्रैल तक बारिश और गरज-चमक का असर बना रहेगा। रायलसीमा में 5 से 8 अप्रैल के बीच मौसम बिगड़ा रह सकता है।

पश्चिम भारत में महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में 5 अप्रैल को बारिश और आंधी का असर देखा जा रहा है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सआज का मौसम: फिर बिगड़ेगा मौसम! 5 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
More