
Aaj ka mausam: देश का मौसम इन दिनों लगभग हर रोज बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल और कहीं कोहरा लोगों की रफ्तार रोक रहा है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 और 16-17 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बीच चलिए जानते हैं आज 12 फरवरी को कैसा रहेगा दशभर में मौसम का हाल।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। राजधानी में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं 13 फरवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है, जिससे सुबह-शाम यात्रा करने वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम होगी और सड़क व रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। सुबह निकलते समय थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलना बेहतर रहेगा।
बिहार में भी 12 फरवरी को आसमान साफ रहेगा और किसी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन 10 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की आशंका है। इसका सीधा असर ट्रैफिक और रोजमर्रा की आवाजाही पर पड़ सकता है।
राजस्थान में 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 17 फरवरी को जयपुर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में 16 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में 12 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन 16 और 17 फरवरी को फिर से बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 13 और 16-17 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में 12 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर, पुंछ और डोडा जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मध्य प्रदेश में भी आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन 16 फरवरी के बाद भोपाल और आसपास के जिलों में बादल छाने की संभावना है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.