
Today Weather Update, 15 March 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में आधी रात से मौसम बदल गया है। आज सुबह राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ ही बरस भी पड़े है। IMD ने पहले ही 15 मार्च से देशभर कई हिस्सों में मौसम के बदलने की चेतावनी जारी की थी। आज दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं देशभर का मौसम
राजधानी दिल्ली बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान थी, लेकिन अब दिल्ली-NCR में बारिश की एंट्री हो गई है। आधी रात से ही कई इलाकों में बिजली चमकने और बादलों की गजरने की आवाज आ रही है। वहीं कुछ इलाकों में बादल बरस भी पड़े हैं। बारिश की ये एंट्री दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाएगी।
दिल्ली से सटे यूपी में भी आज मौसम बिगड़ने वाला है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बादल गरजने की संभावना है और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक यूपी में ऐसा ही मौसम रहेगा।
| शहर | अधिकतम तापमान (15 मार्च) | न्यूनतम तापमान (15 मार्च) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 29°C | 17°C |
| मुंबई | 30°C | 25°C |
| चेन्नई | 31°C | 24°C |
| कोलकाता | 33°C | 24°C |
| लखनऊ | 33°C | 19°C |
| पटना | 34°C | 20°C |
| रांची | 33°C | 21°C |
| भोपाल | 36°C | 22°C |
| जयपुर | 33°C | 17°C |
| शिमला | 17°C | 07°C |
| नैनीताल | 20°C | 10°C |
बिहार में मौसम अपना अलग रंग दिखा रहा है। यहां शनिवार शाम से ही मौसम में बदलाव आने लगा था और आज सुबह होते-होते कई जिलों में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,आने वाले पांच दिनों के दौरान आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। IMD ने आज सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार के साथ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में गरज चमक और तेज आंधी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।
| राज्य/क्षेत्र | तारीखें | चेतावनी/संभावना |
|---|---|---|
| दिल्ली | 15 मार्च | तेज हवा (40–50 किमी/घंटा) और भारी बारिश |
| उत्तर प्रदेश (पूर्वी) | 15–16 मार्च | छिटपुट बारिश, गरज, बिजली, तेज हवाएं |
| उत्तर प्रदेश (पश्चिमी) | 16 मार्च | ओलावृष्टि की संभावना |
| पंजाब | 15–16 मार्च | छिटपुट ओलावृष्टि |
| हरियाणा | 15–16 मार्च | छिटपुट ओलावृष्टि |
| चंडीगढ़ | 15–16 मार्च | छिटपुट ओलावृष्टि |
| राजस्थान (पश्चिमी) | 15, 18–19 मार्च | हल्की बारिश, गरज, बिजली, तेज हवाएं |
| राजस्थान (पूर्वी) | 18–19 मार्च | हल्की बारिश, गरज, बिजली, तेज हवाएं |
| हिमाचल प्रदेश | 15–19 मार्च | गरज, बिजली, तेज हवाएं |
| उत्तराखंड | 15–16, 18–19 मार्च | गरज, बिजली, तेज हवाएं |
| जम्मू-कश्मीर | 15–19 मार्च | बारिश और तेज हवाएं (सामान्य चेतावनी) |
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। उत्तराखंड में 15-16 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी और देहरादून में अनेक स्थानों पर 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई पर मध्यम वर्षा, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में आज फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 15, 16, 18 और 19 मार्च को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज ही नहीं कल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट जारी है। इसके अलावा महाराष्ट्र में झमाझम बारिश दस्तक दे सकती है। वहीं 17 मार्च को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश/ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है।
झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में रविवार को बारिश हो सकती है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.