
आज का मौसम, 29 जनवरी 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। इस बार मौसम विभाग ने 30,31 और 01 तीनों दिनों के लिए आंधी-बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से एक बार फिर से ठंड में इजाफा होगा और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बुधवार को सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। इस वजह से राजधानी में मौसम ठंडा रहा। वहीं आज भी दिल्ली नोएडा में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं कल आसमान में बादल छाने की भी संभावना है।
यूपी से बिहार तक एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। IMD ने दोनों राज्यों में के कुछ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली,पीलीभीत, बहराइच,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में घना कोहरा छा सकता है। वहीं बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज में भी कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कोहरे की वजह से दोनों ही राज्यों के तापमान में भी कमी आ सकती है।
| शहर | अधिकतम तापमान (29 जनवरी) | न्यूनतम तापमान (29 जनवरी) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 19°C | 08°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| कोलकाता | 28°C | 19°C |
| चेन्नई | 28°C | 23°C |
| लखनऊ | 21°C | 11°C |
| पटना | 23°C | 13°C |
| रांची | 24°C | 11°C |
| भोपाल | 21°C | 10°C |
| जयपुर | 19°C | 10°C |
| शिमला | 14°C | 02°C |
| नैनीताल | 17°C | 08°C |
मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फभारी ने कंपकंपी बढ़ा दी है। हालांकि आज उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 1 फरवरी से फिर से उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से तापमान बहुत ज्यादा ही गिर गया है। मौसम विभाग ने आज यहां शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर 1 फरवरी से फिर से मौसम बदलने वाला है।
जम्मू कश्मीर में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। ठंड की वजह से तापमान में गिरावट आएगी लेकिन आज और कल यहां मौसम साफ रहने वाला है। वहीं 31 जनवरी से जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
राजस्थान में आज भले ही मौसम साफ रहेगा, लेकिन कल 31 जनवरी से राज्य में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। चुरू, सीकर, झुंझुनू और अलवर में कल 31 जनवरी से झमाझम बारिश हो सकती है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.