
आज का मौसम, 23 अप्रैल 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। सूरज की बढ़ती गर्मी के बीच IMD ने कुछ राज्यों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली-NCR में आज लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में चलने वाली लू की वजह से आज पारा 42 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव की भी चेतावनी दी है। मौसम के इस बदलते रूख पर मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
दिल्ली ही नहीं यूपी में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई जिले लू की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार 23-26 अप्रैल तक गर्मी के प्रकोप में कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। लू की वजह से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ में गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के वक्त घर में ही रहने की सलाह दी है।
भले ही दिल्ली-यूपी में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बिहार में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार आज बिहार में लू का अलर्ट है, लेकिन शाम से मौसम करवट बदलेगा और कल से यहां आंधी-बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। आंधी-बारिश की वजह से राज्य के तापमान में कमी आएगी।
| शहर | अधिकतम तापमान (23 अप्रैल, 2026) | न्यूनतम तापमान (23 अप्रैल, 2026) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 42°C | 24°C |
| मुंबई | 36°C | 25°C |
| चेन्नई | 38°C | 27°C |
| कोलकाता | 38°C | 25°C |
| लखनऊ | 43°C | 25°C |
| पटना | 41°C | 27°C |
| रांची | 39°C | 23°C |
| भोपाल | 42°C | 25°C |
| जयपुर | 42°C | 27°C |
| शिमला | 27°C | 17°C |
| नैनीताल | 27°C | 18°C |
| केदारनाथ | 16°C | 1°C |
जम्मू कश्मीर में मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कई दिनों तक जम्मू-कश्मीर में सूखे मौसम का अनुमान लगाया है। अप्रैल के अंत तक रुक-रुक कर हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। IMD के अनुसार आज मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि दोपहर के बाद कुछ स्थानों पर कुछ समय के लिये हल्की वर्षा हो सकती है।
| राज्य/क्षेत्र | तारीख | स्थिति |
|---|---|---|
| पश्चिमी उत्तर प्रदेश | 23–25 अप्रैल | लू की संभावना |
| पूर्वी उत्तर प्रदेश | 23–26 अप्रैल | लू की संभावना |
| राजस्थान | 24–26 अप्रैल | लू की संभावना |
| मध्य प्रदेश | 23–26 अप्रैल | लू की संभावना |
| विदर्भ | 24–27 अप्रैल | लू की संभावना |
| छत्तीसगढ़ | 24–27 अप्रैल | लू की संभावना |
| पश्चिम बंगाल (गंगा मैदानी क्षेत्र) | 23 अप्रैल | लू की संभावना |
| बिहार | 23 अप्रैल | लू की संभावना |
| झारखंड | 23 अप्रैल | लू की संभावना |
| ओडिशा | 23–25 अप्रैल | गर्म और आर्द्र स्थिति |
| तटीय आंध्र प्रदेश, यानम | 23–25 अप्रैल | गर्म और आर्द्र स्थिति |
| पश्चिम बंगाल (गंगा मैदानी क्षेत्र) | 23–25 अप्रैल | गर्म और आर्द्र स्थिति |
| तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल | 23–25 अप्रैल | गर्म और आर्द्र स्थिति |
| केरल, माहे | 23–25 अप्रैल | गर्म और आर्द्र स्थिति |
| तटीय कर्नाटक | 23–25 अप्रैल | गर्म और आर्द्र स्थिति |
| गुजरात (तटीय क्षेत्र) | 23–25 अप्रैल | गर्म और आर्द्र स्थिति |
भारत मौसम विभाग ने झारखंड के चार जिलों में आज के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आईएमडी ने राज्य के कई क्षेत्रों में 24 अप्रैल से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने कहा कि राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित चार जिलों दुमका, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो में आज लू की चेतावनी दी है। इसके बाद 24, 25 और 26 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश, 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, आंधी-तूफान की संभावना है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.