
Today Weather Update, 23 January 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत पहाड़ों पर अब मौसम करवट बदलने वाला है। इस बार की ये करवट आंधी,बारिश, तूफान और बर्फबारी लेकर आ रही है। मैदानी इलाकों में IMD ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया है, जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। आज देशभर में मौसम बिगड़ने वाला है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा आज 23 जनवरी को मौसम
दिल्ली-NCR के लोगों को आज मौसम बिगड़ा हुआ मिलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। IMD ने आज ठंड के साथ ही धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। आंधी और बारिश की वजह से एक बार फिर से राजधानी का न्यूनतम तापमान नीचे गिरने वाला है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है।
दिल्ली से सटे यूपी में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तर प्रदेश के काफी जिलों में झमाझम बारिश होगी। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर, लखनऊ, बरेली, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, झांसी, रामपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा में आज आंधी-बारिश आ सकती है।
| शहर | अधिकतम तापमान (23 जनवरी) | न्यूनतम तापमान (23 जनवरी) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 17°C | 05°C |
| मुंबई | 27°C | 22°C |
| कोलकाता | 25°C | 14°C |
| चेन्नई | 28°C | 23°C |
| लखनऊ | 22°C | 12°C |
| पटना | 21°C | 12°C |
| रांची | 24°C | 11°C |
| भोपाल | 25°C | 13°C |
| जयपुर | 19°C | 07°C |
| शिमला | 06°C | 01°C |
| नैनीताल | 12°C | 04°C |
भले ही दिल्ली और यूपी में बारिश का अलर्ट है, लेकिन बिहार में अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, किशनगंज, अररिया में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि आज बिहार को घने कोहरे से निजात मिल सकती है।
मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी मौसम बदलने वाला है। उत्तराखंड और हिमाचल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में भी भारी बारिश टेंशन बढ़ाने वाली है। इसके अलावा कुछ जगहों पर आज बर्फबारी भी हो सकती है।
कश्मीर में गुरुवार को कड़ाके की ठंड रही और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर 26 जनवरी को दिखने की संभावना है। इसके प्रभाव से घाटी के मैदानी इलाकों समेत अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।
वहीं पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। आज पंजाब के भी कई इलाकों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में बारिश हो सकती है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के बाद तापमान में काफी कमी आ जाएगी। वहीं कुछ ऐसा ही हाल यूपी का भी रहने वाला है। ऐसे में कल यानी 24 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है। इसके साथ ही बिहार में कल भी शीतलहर चलने की संभावना है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.