Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में कोहरे की हल्की चादर, जानिए कैसा है दिल्ली-एनसीआर का हाल, पढ़िए वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: ठंड का प्रकोप देशभर में बढ़ रहा है। दिल्ली में प्रदूषण के चलते धुंध है, जबकि आज यूपी-बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड3 Nov 2025, 06:46 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

Today Weather Update: देशभर के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में भले ही धूप की वजह से गर्मी लग रही हो, लेकिन सुबह-शाम चल रही हवाएं ठंड का एहसास करवा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है और पहाड़ों पर जल्द ही बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ

राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। हालांकि ये धुंध कोहरे वाली नहीं बल्कि प्रदूषण वाली है। दिल्ली में कुछ जगहों पर AQI 400 को पार कर गया है। अगर मौसम की बात करें, तो आज दिल्ली में दिन में मौसम साफ रहने वाला है और शाम होते-होते सर्द भरी हवाएं चल सकती है।

यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

यूपी-बिहार में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। आज पूरे दिन बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि सुबह के वक्त कुछ जगहों पर कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन होते-होते आसमान साफ हो जाएगा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज से तीन दिनों तक यूपी-बिहार में आसमान साफ रहेगा।

आज कहां कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली31°C17°C
मुंबई33°C25°C
कोलकाता29°C24°C
चेन्नई31°C27°C
लखनऊ33°C20°C
पटना28°C22°C
रांची28°C17°C
भोपाल26°C21°C
जयपुर31°C19°C
शिमला19°C09°C
श्रीनगर21°C04°C

आज देशभर के प्रमुख शहरों में सबसे कम तापमान श्रीनगर में रहेगा, वहां आज न्यूनतम तापमान 4°C तक गिरने की संभावना है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक मौसम का रंग बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज ऊपरी इलाकों (कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति) में बर्फबारी और निचले इलाकों (शिमला, सोलन, मंडी) में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तराखंड में 4-5 नवंबर के बर्फबारी होने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में कोहरे की हल्की चादर, जानिए कैसा है दिल्ली-एनसीआर का हाल, पढ़िए वेदर अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में कोहरे की हल्की चादर, जानिए कैसा है दिल्ली-एनसीआर का हाल, पढ़िए वेदर अपडेट