
Aaj Ka Mausam, 08 March 2026: होली के साथ ही ठंड भी गायब हो गई है और अब दिल्ली समेत देशभर में गर्मी के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि, इसी बीच IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम के बिगड़ने की चेतावानी जारी की है। इतना ही नहीं आज और कल जम्मू-कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक में बारिश की अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर
यूपी-बिहार में बारिश के अलर्ट के बीच दिल्लीवासियों का भी एक सवाल है कि क्या आज राजधानी में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इतना ही नहीं आज तापमान बढ़ने की वजह से लोग गर्मी से परेशान भी रहने वाले हैं। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। वहीं कल दिल्ली में भी बादल छा सकते हैं।
देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में आज शाम से मौसम बिगड़ सकता है। हालांकि दिन में पूरे यूपी में धूप देखने को मिलेगी, लेकिन शाम होते-होते बादल आसमान में मंडराने लगेंगे। इसके अलावा 9-10 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
| शहर | अधिकतम तापमान (8 मार्च) | न्यूनतम तापमान (8 मार्च) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 36°C | 17°C |
| मुंबई | 35°C | 23°C |
| कोलकाता | 34°C | 22°C |
| चेन्नई | 36°C | 25°C |
| लखनऊ | 35°C | 17°C |
| पटना | 34°C | 22°C |
| रांची | 32°C | 19°C |
| भोपाल | 34°C | 15°C |
| जयपुर | 38°C | 20°C |
| शिमला | 25°C | 12°C |
| नैनीताल | 22°C | 11°C |
यूपी के साथ ही बिहार में भी मौसम के बिगड़ने की चेतावनी जारी कर दी गई है। यहां भी आज शाम से मौसम बिगड़ना शुरू होगा और 9-10 मार्च को राज्य के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात भी देखने को मिल सकती है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में 8-12 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां आज हीटवेव जैसी स्थिति रहने वाली हैं। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
| तारीख | राज्य/क्षेत्र | मौसम की स्थिति |
|---|---|---|
| 8–13 मार्च | जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड | हल्की बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी |
| 8–9 मार्च | ओडिशा | गरज-चमक के साथ हल्की बारिश |
| 8–10 मार्च | पश्चिम बंगाल, सिक्किम | गरज-चमक के साथ बारिश |
| 9–10 मार्च | बिहार | हल्की बारिश, गरज-चमक |
| 9–11 मार्च | झारखंड | गरज-चमक के साथ बारिश |
| 9–11 मार्च | पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र | हल्की बारिश और बर्फबारी (पश्चिमी विक्षोभ का असर) |
पहाड़ों पर भी एक मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में आज गरज, चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 4000m से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में आज मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। IMD ने आज पूरे राज्य में कहीं पर बारिश की संभावना नहीं जताई है। वहीं आज राज्य का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
राजस्थान में 8 मार्च यानी आज मौसम शुष्क और बेहद गर्म रहने वाला है। दिन के समय मौसम मुख्य रूप सूर्य देव चमकते रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान 36°C तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि रात के समय तापमान गिरकर 19°C तक आ सकता है। हवा की गति लगभग 6 mph (पश्चिम दिशा से) रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं दिन के समय UV Index 7 रहने के कारण धूप का असर काफी तेज होगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.