Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, शीतलहर संग देखने को मिलेगी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

मौसम विभाग के नए अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों का मौसम बदल सकता है। उत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों में बारिश, बर्फबारी, ठंड और कोहरे का असर दिखने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में भी ठंड और कोहरा पहले से ज्यादा बढ़ सकता है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड22 Dec 2025, 06:46 AM IST
Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, शीतलहर संग देखने को मिलेगी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, शीतलहर संग देखने को मिलेगी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

उत्तर और मध्य भारत में सर्दी अब बढ़ गई है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों के सतह उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी, कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिलेगा।

अगले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश और बर्फ गिर सकती है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं समीर मिन्हास? जानें 19 साल के खिलाड़ी के बारे में सबकुछ

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान आ सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और दृश्यता बहुत कम हो सकती है, जिससे सफर और रोजमर्रा के काम प्रभावित होंगे। हिमाचल प्रदेश में 22 दिसंबर को गरज-चमक के साथ तूफान की चेतावनी भी दी गई है।

दिल्ली में ठंड और कोहरा और बढ़ने वाला है। आने वाले दिनों में दिन के समय भी ठंडक बनी रह सकती है, जिसे कोल्ड डे कहा जाता है। सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात में परेशानी हो सकती है। फिलहाल अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। लोगों को खासतौर पर सुबह-शाम सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें | एक छोटी सी गलती खाली कर सकती है बैंक अकाउंट, जानें फ्रॉड से कैसे बचाएं आधार

तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में दो दिन तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद ठंड और बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में पहले हल्की बढ़ोतरी के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पूर्वी भारत में भी कुछ दिनों बाद ठंड बढ़ सकती है। देश के बाकी हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है।

कोहरे को लेकर भी कई राज्यों में चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर तक घना कोहरा रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कोहरा ज्यादा परेशान कर सकता है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग दिनों में घने कोहरे की संभावना है।

यह भी पढ़ें | 1 किलो फैट बर्न करने के लिए कितनी करनी है वॉक? जानिए फिटनेस कोच से

पंजाब से लेकर बिहार तक कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में शीत लहर चलने के भी आसार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी ठंड का असर देखा जा सकता है।

कुल मिलाकर मौसम विभाग ने साफ किया है कि उत्तर भारत में सर्दी और तेज होने वाली है। यात्रियों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोहरे से यातायात प्रभावित हो सकता है और पहाड़ों में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो सकते हैं। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और जरूरी सावधानियां अपनाएं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, शीतलहर संग देखने को मिलेगी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, शीतलहर संग देखने को मिलेगी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
OPEN IN APP