आज का मौसम: ठंड का कहर नहीं हुआ खत्म! 24 घंटे में फिर पलटेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि फरवरी में ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी और घना कोहरा हो सकता है। तापमान गिरेगा, ठंडी हवाएं चलेंगी और यातायात प्रभावित हो सकता है।

Manali Rastogi
अपडेटेड9 Feb 2026, 06:52 AM IST
आज का मौसम
आज का मौसम

अगर आपको लग रहा है कि फरवरी आते ही ठंड खत्म होने लगी है, तो ऐसा सोचना सही नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम अचानक बदल सकता है।

कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान गिर सकता है और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। सुबह और रात में ठंड और गलन बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | चॉकलेट डे पर इन विशेज और ट्रेंडी तस्वीरों संग घोलिए रिश्तों में मिठास

इसकी वजह सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ बताया गया है, जिसका असर उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक दिख सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

खासतौर पर पहाड़ी राज्यों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड फिर से तेज हो सकती है। कई जगहों पर घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क, ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

उत्तर भारत में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में घने कोहरे और कुछ इलाकों में पाले का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रह सकती है।

यह भी पढ़ें | IPO की तैयारी में PhonePe, डिटेल में जानिए क्या है कंपनी की योजना

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

दिल्ली-NCR में धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम साफ रहने के बावजूद हवा की रफ्तार कम और नमी ज्यादा होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है, जिससे सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें | ₹100 से कम में खरीदने लायक हैं ये स्टॉक्स, जानें एक्सपर्ट की राय

जानिए यूपी, बिहार और राजस्थान का हाल

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री रह सकता है और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में अगले तीन दिन तक घना कोहरा रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। राजस्थान के कुछ इलाकों में भी मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश हो सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: ठंड का कहर नहीं हुआ खत्म! 24 घंटे में फिर पलटेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: ठंड का कहर नहीं हुआ खत्म! 24 घंटे में फिर पलटेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट