Aaj Ka Mausam: ठंड की मार के बीच बारिश का अलर्ट जारी, जानिए दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

Today Temperature Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में तापमान 5 डिग्री से नीचे है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री रहने की संभावना है। यूपी और बिहार में भी कोहरे का असर दिख रहा है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड5 Dec 2025, 06:53 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में हैं। जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसी जगहों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। वहीं दिल्ली-यूपी, बिहार में भी तापमान बीते दो दिनों में तेजी से नीचे गिरा है, जिसकी वजह से मौसम काफी ठंडा हो गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज दिखेगा शीतलहर का असर

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम ऐसा है कि सुबह के पड़ रहे कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राजधानी में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है और दिन में ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास कराएंगी। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | प्लास्टिक के कचरे ने बना दिया करोड़पति, दिल्ली के इस छोरे ने कर दिया कमाल

यूपी-बिहार का वेदर अपडेट

दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में भी ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। यूपी के शहरों में सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से राजधानी में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। हालांकि उससे पहले ही तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। वहीं बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों कोहरा देखने को मिल सकता है।

राजस्थान-हरियाणा में ठंडी हो रही रात

राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किय गया है। दोनों ही राज्यों में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में न्यूनतम पारा 3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं हरियाणा के कई इलाकों में भी उत्तरी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 10 दिनों तक कोहरा और सर्दी का प्रकोप इसी तरह जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें | भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, एयरपोर्ट पर PM मोदी ने किया रिसीव

वहीं मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा लक्षद्वीप के आसपास, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल तट से लगे समुद्री इलाकों में लहरें ऊंची उठने और समुद्र का मिजाज बिगड़ने की चेतावनी दी गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: ठंड की मार के बीच बारिश का अलर्ट जारी, जानिए दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: ठंड की मार के बीच बारिश का अलर्ट जारी, जानिए दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम