Aaj Ka Mausam: रजाई निकाल लो! उत्तर भारत में गलन वाली ठंड, दिल्ली का पारा 3 डिग्री पर, जानिए आज के मौसम का अपेडट

Aaj Ka Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, राजधानी तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है। यूपी और बिहार में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Jan 2026, 06:36 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

Today Weather Update, 13 January 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गलन वाली ठंड महसूस हो रही है। राजधानी दिल्ली का तापमान भी पहाड़ों की तरह तेजी से नीचे लुढ़क रहा है। आज तो पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से ठंड काफी बढ़ गई है। दिल्ली ही नहीं यूपी-बिहार में भी कोहरे ने तांडव मचा रखा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली से लेकर बिहार तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में 3 डिग्री पहुंचा तापमान

राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। दिल्लीवासियों का कहना है कि बस बर्फ नहीं पड़ रही है, बाकी पूरा मौसम कुल्लू-मनाली वाला हो गया है। सुबह के वक्त राजधानी में विजिबिटिली काफी कम हो जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली में कई जगहों पर शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। वहीं IMD ने 14 जनवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें | कैंसर से जंग जीतने के बाद कपड़ों के कबाड़ का बिजनेस, करोड़ों में हो रही है कमाई

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की तेज धूप के बाद एक बार फिर सर्दी अपना असर दिखाने जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा लखनऊ में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं, दिन में धूप खिलेगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आगामी चार दिन मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुहेलखंड के जिलों में कहीं-कहीं मंगलवार की रात शीतलहर चलने के साथ पाला पड़ने की भी संभावना है।

बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी

यूपी से सटे बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज पटना, सिवान, बक्सर, आरा, छपरा, जहानाबाद, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, दरभंगा और मधुबनी में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में कब होगी बर्फबारी?

हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से बर्फबारी का अनुमान है। चंबा सहित सात जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

वहीं उत्तराखंड में आज और कल में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, रुद्रपुर, उत्तरकाशी में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं15 जनवरी के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: रजाई निकाल लो! उत्तर भारत में गलन वाली ठंड, दिल्ली का पारा 3 डिग्री पर, जानिए आज के मौसम का अपेडट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: रजाई निकाल लो! उत्तर भारत में गलन वाली ठंड, दिल्ली का पारा 3 डिग्री पर, जानिए आज के मौसम का अपेडट