आज का मौसम: कहां बरसेंगे बादल, कहां तपेगी धूप? दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार के मौसम का हाल जानिए

Today Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार आज अंडमान-निकोबार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली-एनसीआर और यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड26 Sep 2025, 06:40 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Today Weather Update, 26 September 2025: दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून के विदा होते ही गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने आज और कल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं जताई है। दिल्ली से सटे यूपी का भी कुछ ऐसा ही हाल है। हालांकि बिहार में मौसम करवट बदल रहा है। आज बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो वहां पर भी गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में दो दिन गर्मी का सितम

सितंबर खत्म होने को है लेकिन दिल्ली-एनसीआर से गर्मी जाने का नाम ही नहीं ले रही है। आज भी राजधानी में सूर्यदेव का प्रकोप देखने को मिलेगा। गर्मी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है, उसके बाद 28 से 30 तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे। हालांकि इससे तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | यूट्यूब की कमाई से शख्स ने खरीदा 40 लाख का ट्रक, कोरोना काल में मिला आइडिया

यूपी-बिहार के मौसम का हाल जानिए

दिल्ली से सटे यूपी में भी गर्मी ने यू-टर्न ले लिया है। सितंबर के महीने में मई-जून वाली गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी को ग्रीन जोन में रखा हुआ है। इसका मतलब है कि आज बारिश का बिल्कुल भी चांस नहीं है। वहीं बिहार में मौसम यूपी से बिल्कुल विपरीत हो गया है।

बिहार से भी मॉनसून की विदाई हो रही है, लेकिन मॉनसून जाते-जाते राज्य को भिगा रहा है। आज पटना, गयाजी समेत दक्षिण बिहार के सभी 19 ज़िलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल राज्य के अधिकांश भागों में तेज गति (50 किमी/घंटा तक) की हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर भाग में हल्की बारिश भी हो सकती है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड से भी मॉनसून के विदा होने का वक्त आ गया है। इसका असर भी राज्य में दिखने लगा है। पर्वतीय इलाकों को छोड़कर कुछ निचले इलाकों में तेज चटक धूप निकल रही है। धूप की वजह से राज्य में गर्मी काफी बढ़ गई है। आज भी मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। IMD के अनुसार 28 सितंबर को कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में हो सकती है बारिश

क्षेत्रतारीखबारिश की तीव्रता
महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, गुजरात26 सितंबर – 1 अक्टूबरहल्की से मध्यम, कुछ जगहों पर मूसलाधार
मराठवाड़ा26 – 27 सितंबरबहुत भारी बारिश
सौराष्ट्र और कच्छ (गुजरात)28 – 30 सितंबरबहुत भारी बारिश
कोंकण, गोवा, पश्चिमी घाट27 – 28 सितंबरबेहद भारी बारिश
मध्य महाराष्ट्र26 सितंबर – 1 अक्टूबरभारी बारिश की संभावना
तेलंगाना26 सितंबरमूसलाधार बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु, केरल, माहे, यानम26 – 27 सितंबरहल्की से मध्यम, कुछ जगहों पर भारी
आंध्र प्रदेश, यानम26 सितंबरभारी बारिश की संभावना
उत्तर कर्नाटक26 – 29 सितंबरभारी बारिश
दक्षिणी कर्नाटक26 सितंबरभारी बारिश
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा26 – 29 सितंबरहल्की से मध्यम बारिश

आज कहां- कहां बारिश की है संभावना?

मौसम विभाग के अनुसार आज अंडमान-निकोबार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना,छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगा के पश्चिमी भाग, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: कहां बरसेंगे बादल, कहां तपेगी धूप? दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार के मौसम का हाल जानिए
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: कहां बरसेंगे बादल, कहां तपेगी धूप? दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार के मौसम का हाल जानिए
OPEN IN APP