Aaj Ka Mausam: ठंड ने दी दस्तक! दिल्ली से पहाड़ों तक मौसम ने ली करवट, IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। यूपी में बारिश का येलो अलर्ट है। बिहार और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 से 7 अक्टूबर के लिए चेतावनी जारी की है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड3 Oct 2025, 06:47 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Today Weather Update, 3 October 2025: दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों तक एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। दशहरा की शाम से बरस रहे बादल रात तक बरसते रहे। कई घंटों तक लगातार हुई बारिश की वजह से राजधानी के तापमान में काफी गिरावट आ गई है। वहीं यूपी-बिहार में आज IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर पहाड़ों की बात करें तो वहां पर बारिश की वजह से ठंड का एहसास होने लगा है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट

दिल्ली में गुरुवार शाम हुई बारिश के बाद तापमान में काफी तेजी से गिरावट आई है और आज सुबह हल्की-हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार कल जो हुआ वो तो सिर्फ एक ट्रेलर था, असली पिक्चर तो अभी बाकी है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ, तो तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें | क्रेडिट कार्ड में कैसे बदलने मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी? जानिए प्रोसेस

यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने अयोध्या, बहराइच, खीरी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बांदा में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं बिहार में इस सप्ताह बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 7 अक्टूबर तक पूर्वी और उत्तरी जिलों में आंधी बारिश दोनों हो सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें | ठेले पर शुरू किया बिजनेस, आज 600 करोड़ का है साम्राज्य

पहाड़ों पर आज बिगड़ेगी मौसम की चाल

उत्तराखंड में कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आजदेहरादून,नैनीताल,चमोली,बागेश्वर,पिथौरागढ़,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,अल्मोड़ा,चंपावत,और उधम सिंह नगर में तेज बारिश हो सकती है।

वहीं राजस्थान में भी बारिश का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, सिरोही, उदयपुर, जयपुर, सीकर, नागौर, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां और बाड़मेर में मेघगर्जन और वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार बारिश का ये सिलसिला 7 अक्तूबर तक चलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: ठंड ने दी दस्तक! दिल्ली से पहाड़ों तक मौसम ने ली करवट, IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: ठंड ने दी दस्तक! दिल्ली से पहाड़ों तक मौसम ने ली करवट, IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट