Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Updates: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-NCR में स्मॉग के साथ-साथ फॉग ने भी जगह ले ली है। इसबीच कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है।

एडिटेड बाय Jitendra Singh
अपडेटेड13 Nov 2025, 06:48 AM IST
Aaj Ka Mausam: दिल्ली के आसमान में धुंध छाई हुई है।
Aaj Ka Mausam: दिल्ली के आसमान में धुंध छाई हुई है। (Livemint)

Aaj Ka Mausam: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इधर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश को लेकर संभावना जताई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0°C से नीचे पहुंच गया है। अगले हफ्ते तक बर्फबारी जारी रहेगी।

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक, ओडिशा, हिमाचल, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्के से घने कोहरे की स्थिति रहेगी। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार तक रात और सुबह कोहरे की चादर छाई नजर आएगी। ज्यादातर इलाकों में तापमान गिरने से ठंडी से परेशानी बढ़ेगी। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। आज (13 नवंबर 2025) केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में बादल गरजने, आकाशीय बिजली कड़कने या गिरने के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में पिछले कुछ दिनो से प्रदूषण की वजह से हाल बेहाल हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बुधवार को फिर से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार, दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहेगा और आसमान साफ रहेगा। 15 नवंबर तक मौसम में कुछ खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। दिल्ली एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। तापमान गिरने के साथ ही 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जो हवाएं चल रही हैं, असल में यह भी ठंड महसूस होने का एक बड़ा कारण है।

यह भी पढ़ें | कबाड़ से शुरुआत... देखते ही देखते बन गए अरबपति

दिल्ली का एक्यूआई खराब

सीपीसीबी के मुताबिक राजधानी के कुल 39 निगरानी स्टेशनों में से ज्यादातर पर वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में ही दर्ज हुई। एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही। हालांकि स्विस एप आइक्यू एयर ने रात लगभग नौ बजे दिल्ली का एक्यूआइ 336 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण मौसम में कुछ खास ठंड महूसस नहीं होती है लेकिन रात में ठंड जरूर पड़ रही है। कानपुर शहर और इटावा में तापमान 10℃ से नीचे लुढ़क गया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। अगले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम​

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 16 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा एक्टिव होने से हल्की हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसी दौरान बर्फबारी होगी, इसके साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी से सैलानियों की बहार होगी। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के केलांग, ताबो और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में ठंड का अलर्ट, इन इलाकों में होगी बारिश

इसके अलावा शिमला, सोलन, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, धर्मशाला, मनाली और ऊना में तापमान 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है, जिससे भारी सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी ने अगले 2 दिन में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और अल्मोड़ा में शीतलहर चलने से परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के साथ अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश के आसार
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश के आसार