आज का मौसम: उत्तर भारत में बदला मौसम, IMD का 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, फसलों को नुकसान

उत्तर भारत में मौसम अचानक बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे गेहूं-सरसों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली, पंजाब में बारिश-ओले गिरे, जबकि कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी व राहत-बचाव अभियान भी चलाए गए।

Manali Rastogi
अपडेटेड1 Apr 2026, 06:23 AM IST
आज का मौसम
आज का मौसम

उत्तर भारत में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड बनवाने के नियम, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

इस बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर रबी की फसलों पर पड़ रहा है। खासकर गेहूं और सरसों की तैयार फसलें तेज हवा और बारिश से खेतों में गिर रही हैं। इससे फसल के खराब होने और उसमें फफूंद लगने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। दिन में ही आसमान में घने बादल छा गए, हल्की बारिश हुई और कई जगह बिजली भी कड़की।

यह भी पढ़ें | अब घर पर 10 मिनट में इन 5 चीजों से बनाएं ये 3 आइसक्रीम, जानिए सिंपल रेसिपी

मौसम इतना धुंधला हो गया कि लोगों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा और हवा में नमी काफी ज्यादा दर्ज की गई। पंजाब के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

जानिए कश्मीर के हालचाल

कश्मीर में लगातार बारिश और बर्फबारी से हालात प्रभावित हुए हैं। बारामुला जिले में पानी का स्तर अचानक बढ़ने से एक स्कूल हॉस्टल में 34 लोग फंस गए थे, जिनमें छात्र और शिक्षक शामिल थे। सेना ने तुरंत राहत अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें | हनुमान जयंती पर करें इन 7 मंत्रों का जाप, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

इसके अलावा, भारी बर्फबारी और फिसलन के कारण श्रीनगर-लेह और बांडीपोरा-गुरेज सड़कें लगातार तीसरे दिन भी बंद रहीं। गुरेज घाटी में हिमस्खलन की घटना भी हुई, हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा होगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों जैसे केलंग, गोंदला और रोहतांग दर्रे में भी हल्का हिमपात हुआ। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने शिंकुला दर्रे का रास्ता फिर से खोल दिया है, जिससे करीब तीन हफ्तों बाद जंस्कार घाटी का संपर्क मनाली से बहाल हो पाया है। फिलहाल इस रास्ते पर केवल फोर-बाय-फोर गाड़ियां ही चल पा रही हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सआज का मौसम: उत्तर भारत में बदला मौसम, IMD का 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, फसलों को नुकसान
More