देशभर में मौसम रोजाना बदल रहा है। किसी दिन नीले आसमान में धूप चमक रही है, तो वहीं किसी दिन बादल झमाझम बरस रहे हैं। मौसम के इस अतरंगी रूप के बीच आज यानी 14 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 18 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही IMD ने लोगों को अलर्ट रहने की भी सलाह दी है। आइए जानते हैं कि आज यानी 14 जून को कैसा रहेगा देशभर का मौसम
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चलेंगी। IMD के अनुसार आज राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यूपी में आंधी की चेतावनी
दिल्ली के साथ ही यूपी के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया में बारिश और तेज आंधी की संभावना है।
बिहार में आज बारिश की चेतावनी
बिहार में भी आज बादल झमाझम बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, अररिया, खगड़िया, गया, पटना, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश की चेतावनी दी गई है।
पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा वेदर?
पहाड़ों पर आज राहत वाली बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, शिमला, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है।
जम्मू कश्मीर में आज बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के तरह जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांदीपोरा और कठुआ में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
राजस्थान-मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, विदिशा, कटनी, इंदौर, धार, श्योपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, अशोकनगर, नीमच, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रायसेन और सतना में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान के सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर में बारिश की चेतावनी दी गई है।