
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज छठ महापर्व के तीसरे दिन कई राज्यों में चक्रवात तूफान के साथ ही मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज दिल्ली-एनसीआर पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं यूपी के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। बिहार के मौसम की बात करें तो आज वहां मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल झमाझम बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम करवट बदलने वाला है। आज राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने वाले हैं। इसके अलावा शाम होते-होते हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ये हल्की बारिश दिल्लीवासियों को ठंड का एहसास कराएगी। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार कल भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम का उलटफेर देखने को मिल रहा है। आज यूपी के कई इलाकों हल्की धुंध छाए रहने वाली है। वहीं 30-31 अक्तूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 4-5 दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी। वहीं बिहार के मौसम की बात करें, तो बिहार में आज भले ही मौसम शुष्क रहे, लेकिन कल कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। आज बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है।
मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 से 29 अक्टूबर के बीच नांदेड़ में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया है और इस संबंध में 'येलो' अलर्ट जारी किया। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है।
राजस्थान में भी आज चक्रवात का असर दिखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में 26 से 29 अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। IMD के अनुसार 27-28 अक्टूबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ मध्यम से तेज बारिश होगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.