आज का मौसम: क्या आज भी दिल्ली-नोएडा में होगी बारिश? IMD का 17 राज्यों में आंधी बरसात का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर अपडेट

Today Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली और यूपी में भी हल्की बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज का वेदर अपडेट

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड16 Mar 2026, 07:05 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam,16 March 2026: देशभर अचानक से बढ़ी गर्मी के प्रकोप को कम करने के लिए बारिश ने एंट्री मार दी है। आज से 19 मार्च तक, यूपी बिहार समेत 17 राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली समेत कुछ राज्यों में रविवार को ही बारिश शुरू हो गई है, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से पारा गिरने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में बरस भी सकते हैं। बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। हालांकि, अगले 48 घंटे बाद दिल्ली में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें | कल फिर बरसेंगे बादल! कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली से सटे यूपी आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और महाराजगंज में बादल छा सकते हैं। वहीं कुछ इलाकों में बारिश भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | हादसे में गंवा दिए हाथ-पैर, तीन उंगलियों के सहारे दी UPSC परीक्षा

इसके अलावा बिहार में आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने वाला है। IMD ने बिहार के 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें 17 के लिए ऑरेंज और 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।आज पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, बेगूसराय और खगड़िया में बारिश होने की संभावना है।

आज कितना रहेगा आपके शहर में तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (16 मार्च)न्यूनतम तापमान (16 मार्च)
दिल्ली31°C16°C
मुंबई29°C24°C
चेन्नई31°C24°C
कोलकाता33°C23°C
लखनऊ32°C18°C
पटना33°C19°C
रांची32°C19°C
भोपाल34°C21°C
जयपुर33°C17°C
शिमला15°C05°C
नैनीताल21°C09°C


पंजाब हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी

पंजाब हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले दिनों तक रुक-रुककर बरसात होने की संभावना जताई है। वहीं आज अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, जालंधर, गुरदासपुर, पटियाला, फतेहगढ़, मोहाली और संगरूर में बरसात का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत, हिसार, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, दादरी, चरखी, भिवानी और गुरुग्राम, फरीदाबाद में गरज चमक बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें | 16 मार्च से खुलेंगे 3 बड़े IPO, 4 की होगी धमाकेदार लिस्टिंग, देखें डिटेल्स

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

पहाड़ों पर भी एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। IMD ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

वहीं हिमाचल प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ने वाला है। उत्तराखंड में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के कुछ ऊंचे स्थानों पर बादलों के छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश हो सकती है।

16-17 मार्च को इन राज्यों में होगी बारिश

तारीखक्षेत्रमौसम की संभावना
16 मार्चअसमभारी वर्षा
16 मार्चमिज़ोरमभारी वर्षा
16–17 मार्चअरुणाचल प्रदेशभारी वर्षा
16–19 मार्चपूर्वी भारत और मध्य भारत (सटे क्षेत्र)गरज-चमक, वर्षा, तेज़ हवाएं, ओलावृष्टि
17 मार्चअसमभारी वर्षा
18 मार्च से आगेपश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकेवर्षा, गरज-चमक, तेज़ हवाएं,

वहीं तमिलनाडु में आज कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। IMD ने आज रामनाथपुरम और थूथुकुडी जिलों में रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सआज का मौसम: क्या आज भी दिल्ली-नोएडा में होगी बारिश? IMD का 17 राज्यों में आंधी बरसात का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर अपडेट
More