आज का मौसम: अगले 3 दिनों में फिर करवट बदलेगा मौसम, कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार, जानें

उत्तर भारत में 8 फरवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह कोहरा दिखेगा। दिल्ली में धूप रहेगी, ठंड से राहत मिलेगी।

Manali Rastogi
अपडेटेड8 Feb 2026, 06:41 AM IST
अगले 3 दिनों में फिर करवट बदलेगा मौसम, कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार
अगले 3 दिनों में फिर करवट बदलेगा मौसम, कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर पहाड़ों पर ज्यादा दिखेगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में ठंड से धीरे-धीरे राहत मिल रही है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है। राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान करीब 11 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें | IND vs USA: जीत के साथ भारत का आगाज, यूएसए को 29 रनों से हराया

हरियाणा के कई जिलों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रातें अभी ठंडी महसूस होंगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाल की हल्की बारिश के बाद अब मौसम साफ हो रहा है। हालांकि तराई क्षेत्रों में घना कोहरा दृश्यता कम कर सकता है। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें | पार्टनर को खूबसूरत अंदाज में दें प्रोपोज डे की बधाई, काम आएंगी ये ट्रेंडी इमेज

पहाड़ी राज्यों में 9 फरवरी की रात से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 फरवरी को कश्मीर के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में 9 और 10 फरवरी को बर्फ गिरने का अनुमान है। शिमला और मंडी जैसे मध्य पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 9 से 11 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें | मर्दानी 3 को लेकर विवाद बढ़ा, अब सोशल मीडिया पर हो रही PR टीम पर कार्रवाई की मांग

फिलहाल कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। हिमाचल में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन नए मौसम तंत्र के असर से अगले दो दिनों में फिर ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता अभी खराब श्रेणी में है, जहां AQI 260 से ऊपर दर्ज किया गया। तेज हवाओं के चलते आने वाले दिनों में प्रदूषण में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: अगले 3 दिनों में फिर करवट बदलेगा मौसम, कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार, जानें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआज का मौसम: अगले 3 दिनों में फिर करवट बदलेगा मौसम, कहीं होगी बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार, जानें