
Today Weather Update, 8 November 2025: देशभर में ठंड का असर दिखने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाएं लोगों को सुबह-शाम ठंडक का एहसास करवा रही हैं। आज से उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं दक्षिण भारत में कई जगहों पर आज मूसलाधार बारिश भी होने की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
नवंबर की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राजधानी दिल्ली में भी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक सर्द हवाएं चलेंगी, लेकिन इससे प्रदूषण पर कोई असर नहीं होगा। इसके अलावा आने वाले दो-तीन दिन तक बारिश के भी कोई आसार नहीं हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में भी ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। हालांकि अभी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं यूपी के साथ ही बिहार में भी तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 1-2 डिग्री तक तापमान में कमी आ सकती है। अगर ऐसे ही तापमान गिरता रहा, तो सुबह-शाम की ठंड जल्द ही पूरे दिन की सर्दी में बदल जाएगी।
उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ों पर भी तापमान गिरने लगा है। वहीं कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है। हालांकि दिन होते-होते आसमान शाम होने की उम्मीद है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है। खासकर ताबो, लाहौल और स्पीति समेत कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.