पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये योजना को लेकर सीएम मान ने बड़ा अपडेट दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मान ने कहा कि उनकी सरकार आम आदमी पार्टी का चुनावी वादा पूरा करेगी, जिसके तहत राज्य की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे और इसके लिए ज़रूरी प्रावधान अगले बजट में किए जाएंगे।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड14 Jan 2026, 08:32 PM IST
आम आदमी पार्टी ने चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।
आम आदमी पार्टी ने चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राज्य के सीएम भगवंत मान ने इस मामले में बड़ा अपडेट दिया है। सीएम भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी सरकार आम आदमी पार्टी (AAP) का चुनावी वादा पूरा करेगी, जिसके तहत राज्य की हर महिला को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए अगले बजट में जरूरी प्रावधान किए जाएंगे। श्री मुक्तसर साहिब में राज्य स्तरीय माघी मेले में लोगों को संबोधित करते हुए मान ने जोर देकर कहा कि AAP सरकार पंजाब के लोगों से किए गए हर वादे को पूरा कर रही है।

मान ने कहा, "हमने लोगों से किए गए हर वादे को पूरा किया है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी राजनीतिक दल अब ये इंतजार में बैठे हैं कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव में तो उनकी सरकार बनाने की बारी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को ये बताने की जरूरत नहीं है कि किसे वोट करना है।

पंजाब के लोगों को इन दलों से मिला छुटकारा

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को बड़ी मुश्किल से कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी से छुटकारा मिला है। ये राजनीतिक दल अब दोबारा सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन यह मुमकिन नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने दिया बयान

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और पंजाब आम आदमी पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नारा दिया था कि एक मौका अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को दें। लेकिन अब लोगों ने अगला मौका भी भगवंत मान को देने का मन बना लिया है क्योंकि मौजूदा सरकार के चार साल के कार्यकाल पर जनता ने मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें | होस्ट से संन्यासी बनीं हर्षा रिछारिया ने धर्म-प्रचार छोड़ने का किया फैसला

सिसोदिया ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार ने नशे को खत्म करने पर काम किया है। किसानों और मजदूरों के लिए काम किया है और एक और मौका पंजाब की जनता भगवंत मान को देने जा रही है। यह बात यहां मौजूद जनता से साफ हो गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सपंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सपंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान