आरती कीजै हनुमान लला की - हनुमान जी की आरती

Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जी की यह आरती बहुत प्रसिद्ध है। किसी भी देव-देवी की पूजा करने के बाद उनकी आरती उतारी ही जाती है। यहां बजरंगबली की आरती पढ़ें।

Manali Rastogi
अपडेटेड27 Jan 2026, 05:58 AM IST
हनुमान जी
हनुमान जी

आरती कीजै हनुमान लला की ।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

जाके बल से गिरवर कांपे ।

रोग-दोष जाके निकट न झांके ॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई ।

संतन के प्रभु सदा सहाई ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ॥

दे वीरा रघुनाथ पठाए ।

लंका जारि सिया सुधि लाये ॥

लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।

जात पवनसुत बार न लाई ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ॥

लंका जारि असुर संहारे ।

सियाराम जी के काज सँवारे ॥

लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।

लाये संजिवन प्राण उबारे ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ॥

पैठि पताल तोरि जमकारे ।

अहिरावण की भुजा उखारे ॥

बाईं भुजा असुर दल मारे ।

दाहिने भुजा संतजन तारे ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ॥

सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।

जय जय जय हनुमान उचारें ॥

कंचन थार कपूर लौ छाई ।

आरती करत अंजना माई ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ॥

जो हनुमानजी की आरती गावे ।

बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥

लंक विध्वंस किये रघुराई ।

तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

यह भी पढ़ें | जय बजरंगी जय हनुमाना - श्री हनुमान स्तुति
यह भी पढ़ें | प्रनवऊं पवन कुमार खल बन पावक ग्यान घन - श्री हनुमत् स्तवन हिंदी अर्थ सहित
यह भी पढ़ें | भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए हर मंगलवार को करें श्री हनुमान चालीसा का पाठ
यह भी पढ़ें | वन्दे सिन्दूरवर्णाभं लोहिताम्बरभूषितम्- श्री हनुमत्ताण्डवस्तोत्रम्
यह भी पढ़ें | सिंधु-तरन, सिय-सोच-हरन - श्री हनुमान बाहुक

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआरती कीजै हनुमान लला की - हनुमान जी की आरती
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआरती कीजै हनुमान लला की - हनुमान जी की आरती