ABHA Card Online Apply: फाइलों का झंझट खत्म! ABHA Card पर ही मिल जाएगी सारी हेल्थ रिपोर्ट, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

ABHA ID के तहत मरीजों को एक डिजिटल हेल्थ पहचान मिलेगी, जिसमें सभी मेडिकल रिकॉर्ड्स सुरक्षित रहेंगे। ये सुविधा इलाज को सरल बनाएगी और डॉक्टरों को मरीज की पूरी हेल्थ हिस्ट्री एक क्लिक में मिलेगी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Jan 2026, 05:41 PM IST
कैसे बनेगा आभा कार्ड
कैसे बनेगा आभा कार्ड

ABHA Card Online Apply: अब डॉक्टर के पास जाते समय भारी-भरकम फाइलें, लैब रिपोर्ट्स और एक्स-रे ले जाने की झंझट खत्म होने जा रहा है। केंद्र सरकार की पहल ABHA ID (Ayushman Bharat Health Account) के जरिए मरीजों को एक डिजिटल हेल्थ पहचान मिलेगी, जिसमें उनके सभी मेडिकल रिकॉर्ड्स सुरक्षित रूप से स्टोर रहेंगे। ये सुविधा न केवल समय बचाएगी बल्कि इलाज की प्रक्रिया को भी आसान बना देगी।

क्या है ABHA ID?

ABHA ID एक 14 अंकों की डिजिटल हेल्थ पहचान है, जो मरीज के मेडिकल हिस्ट्री को अस्पतालों, लैब्स और क्लीनिक्स से जोड़ती है। इससे डॉक्टरों को मरीज की पूरी हेल्थ हिस्ट्री एक क्लिक में मिल जाती है। इससे इलाज करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और बार-बार वही टेस्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे बनाएं ABHA ID?

  • सबसे पहले healthid.ndhm.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • Generate via Aadhaar का विकल्प चुनें।
  • आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से ऑथेंटिकेशन करें।
  • इसके बाद एक यूनिक ABHA Address बनाएं (जैसे name@abdm)।
  • ABHA Card डाउनलोड करें, यही आपकी डिजिटल हेल्थ पहचान बनेगी।
  • Aarogya Setu या Eka Care जैसे हेल्थ ऐप्स से लैब रिपोर्ट्स, प्रिस्क्रिप्शन और हॉस्पिटल फाइलें लिंक करें।

    ABHA Card का फायदा
  • डॉक्टरों को मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री तुरंत उपलब्ध होगी।
  • पेपरवर्क और फाइलों का बोझ कम होगा।
  • इलाज में निरंतरता बनी रहेगी, जिससे बेहतर स्वास्थ्य परिणाम मिलेंगे।
  • मरीज को बार-बार रिपोर्ट्स और प्रिस्क्रिप्शन दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार ने आभा कार्ड को बनाते हुए प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा है। इसमें आपकी रिपोर्ट डॉक्टर उस वक्त तक नहीं देख पाएंगे, जब तक आप अपना OTP शेयर नहीं करेंगे, तब तक कोई आपकी रिपोर्ट नहीं देख पाएगा। ऐसे में ABHA ID भारत में डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे शहरों और गांवों दोनों जगह के मरीजों को बराबर सुविधा मिलेगी और किसी को भी मोटी- मोटी फाइल लेकर अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सABHA Card Online Apply: फाइलों का झंझट खत्म! ABHA Card पर ही मिल जाएगी सारी हेल्थ रिपोर्ट, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सABHA Card Online Apply: फाइलों का झंझट खत्म! ABHA Card पर ही मिल जाएगी सारी हेल्थ रिपोर्ट, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन