IPL 2026 Orange Purple Cap Winners List: अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मात्र 15 रन बनाकर एक बार फिर से ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये है। वहीं कगिसो रबाडा 16 विकेटों के साथ पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हो गये है। ऑरेज कैप तालिका में कम अंतर पर कब्जा देखने को मिल रहा हैं। जैसे केकेआर के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने केवल 15 रन बनाए, लेकिन यह केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) से सात रन आगे निकलने और शीर्ष स्थान वापस हासिल करने के लिए काफी था।
433 रनों के साथ दूसरे नंबर पर राहुल
हाइनरिक क्लासन अवसर का फायदा नहीं उठा सके, इसलिए राहुल (433 रन) का दूसरा स्थान सुरक्षित है। क्लासन ने केकेआर के खिलाफ 11 रन बनाए और अब उनके 425 रन हैं। उनके बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के वैभव सूर्यवंशी (404 रन) हैं और फिर शीर्ष पांच में नया नाम जुड़ा है। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ बी साई सुदर्शन ने हालिया शानदार फ़ॉर्म जारी रखते हुए 41 गेंदों में 57 रन बनाए और 385 रन तक पहुंच गए हैं।
शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, जॉस बटलर और श्रेयस अय्यर रविवार को अधिक रन नहीं बना सके, लेकिन इशान किशन ने 42 रन बनाकर कुल 354 रनों के साथ नौवें स्थान पर जगह बनाई, जबकि ट्रैविस हेड ने भी अपनी हालिया फ़ॉर्म जारी रखते हुए 28 गेंदों में 61 रन बनाए और 12वें स्थान तक पहुंच गए।
किसके पास है पर्पल कैप?
वहीं पर्पल कैप तालिका की बात की जाये तो कगिसो रबाडा ने पिछले छह मैचों में 12 विकेट ले लिए हैं और तेज़ी से ऊपर चढ़ते हुए 16 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जो कि रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज से केवल एक विकेट पीछे हैं।प्रसिद्ध कृष्णा को फिर बाहर बैठना पड़ा, इशान मलिंगा को कोई विकेट नहीं मिला, राशिद खान को केवल एक विकेट मिला, लेकिन मोहम्मद सिराज और कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट लिए। इससे उनके सीजन के विकेट 11 तक पहुंच गए, जिससे वे शीर्ष 10 में बने हुए हैं।