Abhishek Sharma Orange Cap: आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप के हकदार बन गए हैं। वो गिल को भी पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।उनकी शानदार पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो विकेट पर 242 रन बनाए।
अभिषेक ने जड़ दिए 10 चौके और 10 छक्के
अभिषेक ने दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 68 गेंदों की नाबाद पारी में 10 छक्के और इतने ही चौके लगाए। उन्होंने शुरुआती तीन विकेटों के लिए बड़ी साझेदारियां कीं। उन्होंने ट्रेविस हेड (26 गेंद में 37) के साथ पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रन और कप्तान इशान किशन (13 गेंद में 25 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने हेनरिख क्लासेन (13 गेंद में नाबाद 37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर को सुनिश्चित किया।
शतक लगाकर क्या बोले अभिषेक?
शतक लगाने के बाद अभिषेक ने कहा कि ऑरेंज आर्मी के सामने परफॉर्म करना हमेशा स्पेशल होता है। मेरा मतलब है, बेशक ऑरेंज आर्मी के सामने खेलना हमेशा खास होता है। जिस तरह से उन्होंने आखिरी ओवरों में गेंदबाजी की, मुझे लगा कि वे अपनी योजनाओं को ठीक से लागू कर रहे थे। मुझे लगता है कि मैंने आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी का ज्यादा अभ्यास नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से (हेनरिक) क्लासेन ने खेला, उससे हमें उस स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली।