Mahipalpur Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद महिपालपुर में जोरदार धमाके की आवाज से सहमे लोग, जांच में निकला कुछ और ही मामला

Mahipalpur Blast: दिल्ली के महिपालपुर में जोरदार धमाके जैसी आवाज से अफरा-तफरी मच गई। जांच में पता चला कि यह सिर्फ डीटीसी बस का टायर फटने की आवाज थी। बता दें, लोगों में दहशत इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि अभी सोमवार को ही दिल्ली कार ब्लास्ट में कई लोगों की जान चली गई।

Priya Shandilya
अपडेटेड13 Nov 2025, 01:16 PM IST
महिपालपुर में जोरदार धमाके की आवाज से सहमे लोग (सांकेतिक तस्वीर)
महिपालपुर में जोरदार धमाके की आवाज से सहमे लोग (सांकेतिक तस्वीर)

Mahipalpur Blast: दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद लोग अभी तक सकते में हैं। ऐसे में गुरुवार सुबह महिपालपुर इलाके में अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसने आम लोगों में डर और अफरा-तफरी पैदा कर दी।

लोगों में दहशत

सूचना मिली थी कि महिपालपुर के रेडिसन होटल के पास जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। दिल्ली फायर सर्विसेज को सुबह 9.19 बजे कॉल आई थी। इसके बाद घटनास्थल पर कम से कम तीन फायर टेंडर भेजे गए।

बस का टायर फटने से हुई थी आवाज

पुलिस ने इलाके की पूरी जांच की, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि वे गुरुग्राम जा रहे थे और तभी तेज आवाज सुनी।

जांच में पता चला कि डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, और वही आवाज लोगों ने धमाके जैसी समझी। डीसीपी ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

लाल किला धमाके के बाद से लोगों में डर

महिपालपुर में सुनाई गई आवाज का डर इसलिए बढ़ गया क्योंकि यह उस भयंकर धमाके के सिर्फ कुछ दिन बाद हुआ था, जिसमें 10 नवंबर की शाम लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए और कई घायल हुए थे। अब तक दिल्ली धमाके में मृतकों की संख्या 13 हो चुकी है।

नियंत्रण में स्थिति

पुलिस और फायर सर्विसेज ने मौके पर पूरी जांच की और स्थिति को सामान्य बताया। महिपालपुर की घटना बस एक टायर फटने की आवाज थी, कोई धमाका नहीं। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMahipalpur Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद महिपालपुर में जोरदार धमाके की आवाज से सहमे लोग, जांच में निकला कुछ और ही मामला
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMahipalpur Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद महिपालपुर में जोरदार धमाके की आवाज से सहमे लोग, जांच में निकला कुछ और ही मामला
OPEN IN APP