
Agni-Prime Missile: भारत ने एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भारत की सफलता से दुश्मन देश भी थर-थर कांप उठेंगे। भारत ने अब ट्रेन से मिसाइल दागने का परीक्षण किया है। यह पूरी तरह से सफल रहा है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने इंटरमीडिएट रेंज की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। अग्नि-प्राइम रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से छोड़ी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसको लेकर जानकारी शेयर की है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल है।
यह विभिन्न उन्नत सुविधाओं से लैस है। पहली बार है जब रेल लॉन्चर से किसी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है रेल आधारित मोबाइल लांचर सिस्टम देश की सामरिक रक्षा क्षमताओं में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगी। भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं में एक नया अध्याय जोड़ा है। यह परीक्षण भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल करता है जो रेल से कैनिस्टराइज्ड मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता रखते हैं। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। यह दुश्मन देशों के लिए खतरे की घंटी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परीक्षण का वीडियो शेयर किया है। सिंह ने कहा कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से आज किया गया। अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण था। यह बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है। उन्होंने 'DRDO, स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) और सशस्त्र बलों को अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर हार्दिक बधाई दी। इस सफल परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल कर दिया है, जो रेल प्रणाली से मिसाइल लॉन्च की क्षमता रखते हैं। इस सिस्टम की खासियत है कि यह बिना किसी पूर्व शर्त के देश के रेल नेटवर्क पर कहीं भी मूवमेंट कर सकता है। इससे लॉन्च में कम समय लगता है और दुश्मन की नजर से बचाव आसान होता है।
यह 2000 किलोमीटर की रेंज तक मार करने में सक्षम है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें रेल नेटवर्क के साथ चलने की क्षमता है। इसे देश के किसी भी बॉर्डर पर बहुत ही कम समय में आसानी से पहुंचाया जा सकता है। यह रडार से बचने में काफी हद तक सक्षम है। यह मिसाइल कई और उन्नत सुविधाओं से लैस है। इसका नेविगेशन सिस्टम काफी अच्छा है, जिससे दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाया जा सकता है। यह नई पीढ़ी का एडवांस एडिशन है। यह दो स्टेप वाली कैनिस्टर मिसाइल है। इसकी अधिकतम मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर है। यह अग्नि सीरीज की सभी पूर्ववर्ती मिसाइलों से हल्की है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.