Agniveer Bharti 2026: क्या अग्निवीर को मिलेगी ग्रेच्युटी? आवेदन करने से पहले जानिए रिटायरमेंट के सारे नियम

Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के बाद पारंपरिक पेंशन नहीं मिलेगी, लेकिन उन्हें 11.71 लाख रुपये का टैक्स फ्री सेवा निधि पैकेज मिलेगा। कुछ अग्निवीर नियमित कैडर में शामिल होंगे, जबकि 75 प्रतिशत के लिए केंद्रीय बलों में 50% तक वैकेंसी आरक्षित है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड4 Feb 2026, 02:47 PM IST
क्या अग्निवीर को मिलेगी ग्रेच्युटी और पेंशन
क्या अग्निवीर को मिलेगी ग्रेच्युटी और पेंशन

Agniveer Pension Rules: अगर आप अग्निवीर हैं या फिर अग्निवीर बनने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये खबर काफी काम की साबित हो सकती है। अभी भी काफी लोगों के मन में अग्निवीर की सैलरी पेंशन और ग्रेच्युटी के बारे में कन्फ्यूजन है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपकी ये कन्फ्यूजन हम आज दूर करने वाले हैं।

चार साल की सेना की नौकरी करने वाला अग्निवीर की पहला बैच इस साल रिटायर हो जाएगा। ऐसे में कई लोगों के में मन में ये सावल है कि क्या उन्हें पेंशन मिलेगी। अग्निपथ योजना के मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक अग्निवीरों को 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद पारंपरिक पेंशन या फिर ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी। आसान शब्दों में कहें, तो पेंशन का फायदा सिर्फ उन्हें मिलता है, जो सशस्त्र बलों के रेगुलर कैडर में शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें | कंपनियों को नहीं मिले रहे हैं टैलेंटेड लोग, LinkedIn की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

रिटायर होने पर क्या मिलता है?

अग्निवीरो को रिटायरमेंट के बाद लगभर 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज मिलता है। ये पैसा उनकी ही सैलरी का एक हिस्सा होता है, जो हर महीने उनके वेतन से काटा जाता है। इसके साथ ही सरकार भी उनता ही हिस्सा हर महीने अपनी तरफ से देती है। चार साल की नौकरी में सारे ब्याज मिलाकर 11.71 लाख रुपये की रकम बनती है। सबसे खास बात ये है कि ये रकम पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है।

यह भी पढ़ें | मारुति सुजुकी की कारों की बंपर डिमांड में इजाफा, बढ़ सकते हैं दाम

सशस्त्र बल में शामिल होने का मौका

अग्निवीरों की भले ही 4 साल की नौकरी होती है, लेकिन सभी अग्निवीर रिटायर नहीं होंगे। कुछ अग्निवीरों को परफॉर्मेंस, अनुशासन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर रेगुलर कैडर में शामिल किया जाएगा। सरकार हर बैच से 25 प्रतिशत अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में शामिल करेगी। चुने हुए कैडर को भारतीय सेने का सैनिक को मिलने वाले सारे फायदे मिलेंगे।

यह भी पढ़ें | ₹15000 करोड़ की देसी फाइटर जेट डील: कॉन्ट्रैक्ट किसे?

बचे हुए 75% अग्निवीरों का क्या?

चार साल में रिटायर होने वाले उन 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए भी सरकार ने कुछ खास सोच रखा है। सरकार ने सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और असम राइफल जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अग्नि वीरों के लिए 50% तक वैकेंसी आरक्षित की है। इतना ही नहीं कई राज्यों में उनकी पुलिस में भी इनके लिए आरक्षण की घोषणा की है।

कब आएगी नई भर्ती?

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 3 फरवरी 2026 को जारी होने वाला था,लेकिन अब यह तारीख हटा ली गई है। अब उम्मीद की जा रही है अग्निवीर आर्मी भर्ती का नोटिफिकेशन एक-दो दिन बाद यानी 5 फरवरी तक जारी हो सकता है। हालांकि अभी ऑफिशियल पुष्टि होना बाकी है।

अग्निवीर भर्ती के चार सालों की सैलरी और कॉर्पस फंड का विवरण

वर्षकस्टमाइज्ड पैकेज (महीने का)हाथ में सैलरी (70%)अग्निवीर कॉर्पस फंड योगदान (30%)भारत सरकार का योगदान (कॉर्पस फंड)
पहला साल 30,000 21,000 9,000 9,000
दूसरा साल 33,000 23,000 9,900 9,900
तीसरा साल 36,000 25,580 10,950 10,950
चौथा साल 40,000 28,000 12,000 12,000

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAgniveer Bharti 2026: क्या अग्निवीर को मिलेगी ग्रेच्युटी? आवेदन करने से पहले जानिए रिटायरमेंट के सारे नियम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAgniveer Bharti 2026: क्या अग्निवीर को मिलेगी ग्रेच्युटी? आवेदन करने से पहले जानिए रिटायरमेंट के सारे नियम