Agniveer: अग्निवीरों को केंद्र सरकार का दिवाली तोहफा, मिलेगा 2 साल का सेवा विस्तार, कैबिनेट में फैसला

Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पहले बैच के अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने पर मुहर लगा दी है। इसके बाद कुछ अग्निवीर चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा दे सकेंगे।

Jitendra Singh
अपडेटेड4 Nov 2026, 04:22 PM IST
Agniveer Bharti: 4 की बजाय अब 6 साल होगा अग्निवीरों का कार्यकाल।
Agniveer Bharti: 4 की बजाय अब 6 साल होगा अग्निवीरों का कार्यकाल।

Agniveer Bharti: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन देने का ऐलान किया है। ऐसे में अब अग्निवीरों का कार्यकाल 4 की बजाय 6 साल का हो जायेगा। कैबिनेट की ओर से इस फैसले की मंजूरी दी गई है। पहले बैच के अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि 21 नवंबर को खत्म हो रही है। केंद्र सरकार ने अग्निवीरों की दो साल की सेवा अवधि विस्तर पर मुहर लगा दी है।

दो साल के सेवा विस्तार को सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी कहा जाएगा। भारतीय सेना के सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि यह फैसला मौजूदा अग्निपथ योजना की समीक्षा के बाद लिया गया है। मौजूदा नियम के तहत चार साल की सेवा पूरी होने के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित कैडर में परमानेंट कर लिया जाता है। बाकी 75 फीसदी को सेवा मुक्त कर दिया जाता है। नए प्रस्ताव के अनुसार 75 फीसदी सेवा मुक्त होने वाले जवानों में से भी एक निश्चित हिस्से को दो साल और सेवा का विकल्प मिलेगा।

साल 2022 को शुरू हुई थी अग्निपथ स्कीम

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कहा कि अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी। उस समय यह बताया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा। समय-समय पर इस योजना की समीक्षा की जाएगी। अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है।

यह भी पढ़ें | अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! विदेश में नौकरी दिलाएगी उत्तराखंड सरकार

उन्होने बताया कि इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है। जैसा कि आप जानते हैं, योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाना है। पहले, 75% अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौटेंगे। अब बाकी 75% अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

कैबिनेट ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। सबसे पहले, मैं हमारे 'क्लीन एनर्जी मिशन' से जुड़े एक बड़े फैसले के बारे में बताना चाहूंगा। भारत ने इस क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से नए मानक स्थापित किए हैं। दुनिया भर में पहचान बनाई है। आज कैबिनेट ने 92 GWh की ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज योजना को मंजूरी दी है। इसमें से 30 GWh बैटरी स्टोरेज के लिए और 60 GWh पंप हाइड्रो स्टोरेज के लिए आवंटित किया जाएगा। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि यह योजना पूरे देश में फैले।

850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट का विस्तार

कैबिनेट ने 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट को मजबूत करने और उनके विस्तार को मंजूरी दी है। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। उन्होंने कहा कि इसकी मदद से बच्चों के शोषण और बलात्कार के मामलों से निपटा जा सकेगा। हमारी सरकार का यह पक्का संकल्प है।

यह भी पढ़ें | अग्निवीरों की नौकरी को 2 साल बढ़ाने का प्लान, क्या पहले बैच को मिलेगा फायदा?

समाज में जब भी इस तरह की समस्याएं या खतरे सामने आएं चाहे वह महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो या अगली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए कोई खतरा हम सख्त और निर्णायक कदम उठाएंगे। इसमें मौजूदा कानूनों का पूरी तरह से इस्तेमाल करना, जरूरत पड़ने पर नए कानून बनाना और कानूनों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल है।

About the Author

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या भवन से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिजम में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया। कोर्स खत्म होते है मुंबई में CNBC आवाज चैनल में प्रशिक्षण का मौका मिला। इस चैनल में खबरों की दुनिया और बिजनेस पत्रकारिता क्या है, इस बारे में जानने का मौका मिला। फिर मुंबई के प्रतिष्ठित CTV में काम करने का मौका मिला। यहीं से मुंबई को बारीकी से समझने का मौका मिला। मुंबई के समाचारों से हटकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलर्स चैनल में एंट्री मिली। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। यहीं सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में काम करने का मौका मिला। सोनी में कौन बनेगा करोड़पति शो टीम के हिस्सा रहे। इसके साथ ही सोनी के अन्य बहुचर्चित शो जैसे क्राइम पट्रोल, आहट, कॉमेडी सर्कस जैसे शो की टीम का हिस्सा रहे। कई संस्थानों में फ्रीलांसिंग स्क्रिप्ट राइटिंग करते रहे। एंटरटनमेंट के बाद फिर से बिजनेस पत्रकारिता में एंट्री मिली और मनीकंट्रोल के साथ जुड़ गए। यहां मनीकंट्रोल में बिजनेस आइडिया जैसा कॉलम लगातार 7 साल तक लिखे। यहां पर्सनल फाइनेंस, राजनीति समाचार, ट्रेडिंग न्यूज, हेल्थ, इकोनॉमिक, जैसे कई कैटेगरी की खबरों पर कलम की घिसाई की। जितेंद्र सिंह उन चुनिंदा पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) और न्यूज दोनों जगह काम किए हों। दरअसल, मुंबई एंटरटेनमेंट और बिजनेस दोनों है। लिहाजा वहां रहकर दोनों जगह काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब लाइव मिंट के मिंट हिंदी से जुड़कर काम कर रहे हैं। यहां हर विषय लिखने का क्रम जारी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सAgniveer: अग्निवीरों को केंद्र सरकार का दिवाली तोहफा, मिलेगा 2 साल का सेवा विस्तार, कैबिनेट में फैसला
More