
Agra-Lucknow Expressway: फेस्टिव सीजन चल रहा है। दिवाली पर लोगों को तोहफे मिलते हैं। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट्स और बोनस भी देती हैं। इस बीच आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला। फतेहाबाद टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कंपनी की ओर से दिया गया बोनस पसंद नहीं आया। ऐसे में कर्मचारियों ने टोल प्लाजा के गेट खोल दिए। करीब दो घंटे तक गेट खुले रहे। इस दौरान कंपनी का लाखों रुपये का चूना लग गया। हजारों वाहन बिना टोल टैक्स चुकाए निकल गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच समझौता कराया, तब जाकर टोल का संचालन दो घंटे बाद सामान्य हो पाया। कर्मचारियों ने सुबह की शिफ्ट में आते ही बोनस के विरोध में काम बंद कर दिया और गेट खोल दिए। कुछ ही मिनटों में लंबी लाइन में खड़ी गाड़ियां बिना रुके निकलने लगीं। टोल बूथ पर एक भी टै्कस नहीं जमा हुआ।
दरअसल, फतेहाबाद टोल प्लाजा के ऑपरेशन की जिम्मेदारी श्री साइन एंड दातार (Shri Sign & Datar) कंपनी के पास है। टोल प्लाजा पर 21 कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारियों को सिर्फ 1,100 रुपये का बोनस मिला। ऐसे में कर्मचारिी नाराज हो गए। कंपनी ने मार्च 2025 से टोल प्लाजा का ठेका लिया था। कंपनी का तर्क था कि उसने अभी मार्च में ही ठेका लिया है तो वह पूरे साल का बोनस नहीं दे सकती है। वहीं कम बोनस मिलने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। ज्यादा बोनस की मांग करते हुए कर्मचारियों ने टोल के गेट खोल दिए। जिससे वाहनों को फ्री में आने जाने की सुविधा मिल गई।
कर्मचारियों के इस विरोध को देखकर टोल प्रबंधन परेशान हो गया। उस दिन धनतेरस था, ऐसे में सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की संख्या तीन से चार गुना ज्यादा थी। प्रबंधन ने दूसरे टोल से कुछ कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए बुलाया। लेकिन, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने उनको काम नहीं करने दिया। इसके बाद कर्मचारियों और कंपनी के अधिकारियों के बातचीत के लिए मौके पर पुलिस को भेजा गया। बड़ी मुश्किल से सीनियर अफसरों ने कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई। कर्मचारियों को 10 फीसदी सैलरी बढ़ाने का आश्वासन दिया। तब जाकर कर्मचारी माने। करीब दो घंटे बाद टोल में फिर से कामकाज शुरू हो गया।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.