Diwali prompt for images: ऐसे बनाएं शानदार AI दिवाली फोटोज, व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाएं, देखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Diwali Photo editing: इस दिवाली, गूगल जैमिनी और AI स्टूडियो की मदद से बनाएं अपनी खुद की AI-जनरेटेड दिवाली इमेजेज और वीडियोज। इन्हें दोस्तों और परिवार को व्हाट्सऐप या इंस्टाग्राम पर भेजें और त्योहार को बनाएं और भी खास और यादगार।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड20 Oct 2025, 10:20 AM IST
इस बार दोस्तों को भेजें खास AI-जनरेटेड फोटो और वीडियो ग्रीटिंग्स
इस बार दोस्तों को भेजें खास AI-जनरेटेड फोटो और वीडियो ग्रीटिंग्स(AI generated images)

AI Diwali Images Prompts: दिवाली रोशनी, खुशियों और अपनों को याद करने का त्योहार है। इस बार लोग पारंपरिक कार्ड या मैसेज नहीं, बल्कि AI से बनी खूबसूरत Diwali Images और Videos से अपने दोस्तों और परिवार को विश कर रहे हैं। गूगल के Gemini और AI Studio की मदद से आप भी अपनी दिवाली ग्रीटिंग्स को बिल्कुल अलग और खास बना सकते हैं।

कैसे बनाएं AI Diwali Images

सबसे पहले आपको एक फोटो चाहिए, चाहे वो आपकी हो, परिवार की या किसी त्योहार वाले सीन की।

गूगल जैमिनी में बस एक छोटा-सा प्रॉम्प्ट टाइप करें जैसे –

“A boy lighting a diya.”

“A couple celebrating Diwali with fireworks.”

“A girl decorating rangoli.”

जैमिनी उस प्रॉम्प्ट से AI-जनरेटेड फेस्टिव इमेज बना देगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

फोटोज को वीडियो में बदलें:

गूगल AI स्टूडियो की मदद से आप अपने जैमिनी ऐप में बनाई गई तस्वीरों को छोटे वीडियो में बदल सकते हैं। तरीका बिल्कुल सीधा है:

सबसे पहले Gmail अकाउंट से गूगल AI स्टूडियो में लॉगइन करें

फिर प्लस (+) बटन पर क्लिक करके नया प्रोजेक्ट शुरू करें

अब गूगल जैमिनी में बनाई गई फोटो को अपलोड करें

वीडियो का साइज चुनें, सोशल मीडिया के लिए आमतौर पर 9:16 रेशियो सही रहता है

फिर मैसेज बॉक्स में वीडियो से जुड़ा छोटा सा टेक्स्ट (प्रॉम्प्ट) लिखें

और अंत में उस प्रॉम्प्ट को भेजें, जिससे वीडियो तैयार हो जाएगा

आपकी फोटो अब एक एनिमेटेड वीडियो बनकर तैयार है, जिसे आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

AI दिवाली विशेज के लिए ट्रेंडिंग प्रॉम्प्ट्स (Trending prompts for Diwali wishes in hindi)

एक दीया धीरे-धीरे जल रहा है, साथ में लिखा है- “रोशनी से भर जाए आपकी जिंदगी, हैप्पी दिवाली!”

बच्चे हाथ में फुलझड़ी लेकर धीरे-धीरे दौड़ते हुए दिख रहे हैं

रंग-बिरंगी रंगोली बनती जा रही है, साथ में लिखा है- “रंगों और रोशनी का जश्न मनाएं!”

एक परिवार मिलकर दिवाली मना रहा है, मिठाइयां बांटते हुए मुस्कुरा रहा है

रात के आसमान में पटाखों की चमक से पूरा शहर जगमगा रहा है, ऊपर से लिया गया नजारा

नोट- AI इमेज में हिंदी कैप्शंस में गलतियां हो सकती हैं, इसलिए बेहतर होगा आप इंग्लिश कैप्शन डालें।

AI दिवाली विशेज के लिए ट्रेंडिंग प्रॉम्प्ट्स (Top Trending Prompts for AI Diwali Wishes in english)

  • A diya glowing softly with the message – Light up your life, Happy Diwali!

View full Image
हैप्पी दिवाली फोटो
  • Children running with sparklers in slow motion.
  • Colorful rangoli forming with text – Celebrate the colors of light and joy!
  • A family celebrating Diwali together, sharing sweets.
  • Aerial fireworks lighting up an Indian city at night.

AI से बनी दिवाली स्टेटस को ऐसे डाउनलोड करें और शेयर करें:

  • जब आप अपनी AI से बनी दिवाली इमेज या स्टेटस वीडियो तैयार कर लें, तो उन्हें अपने फोन या डिवाइस में सेव करें
  • फिर WhatsApp, Instagram या Facebook खोलें और स्टेटस या स्टोरी ऑप्शन चुनें
  • कैप्शन में लिखें जैसे- “आपकी दिवाली चमकती रहे!” या “दोस्तों और परिवार के लिए AI से बनी हैप्पी दीपावली इमेज”
  • अब इसे अपने कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप्स में शेयर कर दें

कितने AI इमेज और वीडियो बना सकते हैं?

गूगल AI स्टूडियो में आप एक अकाउंट से 10 वीडियो तक बना सकते हैं।

अगर लिमिट पूरी हो जाए, तो आप दूसरे Gmail अकाउंट से लॉगइन करके और वीडियो बना सकते हैं।

जो वीडियो बनते हैं, वो बिलकुल हाई-क्वालिटी होते हैं और उनमें कोई वॉटरमार्क नहीं होता।

आप इन्हें सीधे व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं, बिना किसी एडिट के।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDiwali prompt for images: ऐसे बनाएं शानदार AI दिवाली फोटोज, व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाएं, देखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDiwali prompt for images: ऐसे बनाएं शानदार AI दिवाली फोटोज, व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाएं, देखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका