AI Teacher IRIS: कौन है साड़ी वाली AI टीचर आइरिस? 20 भाषाओं का है ज्ञान, जानिए क्या लेगी इंसानों की जगह

AI Teacher In india: वंदसे के सरकारी स्कूल में 'आइरिस' नामक एआई आधारित रोबोट शिक्षक का लाई गई है। ये 20 भाषाओं में बात कर सकती है और शिक्षकों का सहयोग करेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड12 Apr 2026, 08:01 PM IST
कौन है AI टीचर आइरिस
कौन है AI टीचर आइरिस

AI Teacher In india: कर्नाटक के कुंडापुर में एक सरकारी स्कूल ने पढ़ाई का तरीका ही बदल दिया है। यहां 'आइरिस' नाम की देश की पहली एआई (AI) रोबोट टीचर की एंट्री हुई है। आइरिस की सबसे खास बात यह है कि वो न तो कभी थकती है और न ही कुछ भूलती है, और तो और वह 20 से ज्यादा भाषाओं में बात कर सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में इसे एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है। मेकर लैब्स ने इसे खास तौर पर साड़ी पहनाकर तैयार किया है, ताकि बच्चे उसे देखकर डरे नहीं, बल्कि उसे अपनी एक टीचर की तरह अपना सकें।

वो 20 से अधिक भाषाओं में बातचीत कर सकती है। एलकेजी से लेकर 10वीं कक्षा तक के सवालों के जवाब दे सकती है और यहां तक कि छात्रों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत भी कर सकती है। एक ऐसा काम है जिसके लिए कागजी काम के बोझ से दबे कई असली शिक्षकों को शायद ही समय मिल पाता हो।

यह भी पढ़ें | ₹15.85 लाख की सैलरी पर नहीं भरना होगा 1 रुपया भी टैक्स,यहां समझिए पूरी कैलकुलेशन
View full Image
AI टीचर

केरल में किया गया पहला प्रयोग

इस मशीन का पहला प्रयोग इसी साल की शुरुआत में केरल में किया गया था। नीति आयोग की 'अटल टिंकरिंग लैब्स' पहल के तहत लगभग 3.5 लाख रुपये की लागत से बनाई गई आइरिस, वॉयस असिस्टेंस, चलने-फिरने की क्षमता और इंटरैक्टिव टीचिंग मॉड्यूल से लैस है। विद्यालय के शिक्षकों को उसके साथ काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह एक सूक्ष्म संकेत है कि मशीनें भले ही मदद कर सकती हैं लेकिन उन्हें अभी तक इंसानों की जगह लेने के लिए नहीं कहा गया है।

यह भी पढ़ें | 19 मिनट की तरह अगर लीक हो गया आपका भी Video, तो डरे नहीं! ऐसे करवा सकेंगे डिलीट

शिक्षा विशेषज्ञ आशावादी नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी तकनीक पारंपरिक शिक्षण और डिजिटल शिक्षा के बीच बढ़ती खाई को पाटने में मदद कर सकती है। अधिकारी अपनी तरफ से इसे छात्रों को ऐसे भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक जरूरी कदम मानते हैं, जहां मशीनें पाठ्यपुस्तकों की तरह ही आम होंगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सAI Teacher IRIS: कौन है साड़ी वाली AI टीचर आइरिस? 20 भाषाओं का है ज्ञान, जानिए क्या लेगी इंसानों की जगह
More