
AIIMS INI CET Admit Card 2025-26: AIIMS दिल्ली आज यानी 1 नवंबर को INI CET जनवरी 2026 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। जो छात्र इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे अपना हॉल टिकट AIIMS की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना कैंडिडेट ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना होगा।
AIIMS INI CET 2026 की परीक्षा 9 नवंबर 2025 को ली जाएगी। ये एग्जाम कंप्यूटर पर होगा और देशभर के कई सेंटरों पर आयोजित किया जाएगा। इस टेस्ट के जरिए MD, MS, M.Ch (6 साल), DM (6 साल) और MDS जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है। ये कोर्स AIIMS, JIPMER, NIMHANS, PGIMER और कुछ और बड़े मेडिकल संस्थानों में होते हैं।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो ID भी ले जाना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट शामिल हो सकता है।
इंस्टिट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) एक पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम है, जिसे AIIMS दिल्ली आयोजित करता है। पहले इन संस्थानों के लिए अलग-अलग एग्जाम होते थे, लेकिन अब सबको एक ही टेस्ट के जरिए एडमिशन दिया जाता है। इससे छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का मौका मिलता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले अपना परीक्षा केंद्र ध्यान से देखें। कोशिश करें कि परीक्षा से पहले एक बार सेंटर विजिट कर लें ताकि परीक्षा वाले दिन कोई परेशानी न हो।
परीक्षा में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो मॉक टेस्ट दें, रिवीजन करें और उन चैप्टर्स पर फोकस करें जो बार-बार पूछे जाते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.