Air India Bus Fire: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल-3 पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एअर इंडिया की एक पैसेंजर बस में आज दोपहर में अचानक आग लग गई। राहत की बात ये रही कि बस में उस समय कोई यात्री मौजूद नहीं था और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विमान के पास खड़ी थी बस
बम में आग लगने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बस आग का गोला बनती हुई दिख रही है। बस में जब आग लगी तो वो एक विमान और फ्यूल टेंडर उसके पास खड़ा था। अगर आग उन दोनों में से किसी तक पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो जाता।
हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि ये बस एयर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली कंपनी एयर इंडिया सैट्स की सीएनजी बस थी। राहत की बात ये रही कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना से हवाई अड्डे पर परिचालन किसी भी तरह प्रभावित नहीं हुआ।