Air India Pilot Drunk: एयर इंडिया का पायलट हिरासत में, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Air India Pilot Drunk: कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI186 के पायलट को शराब की गंध के आरोप में हिरासत में लिया गया, जिससे उड़ान में देरी हुई. DGCA इसकी जांच कर रहा है। उधर एयर इंडिया ने भी पायलट के दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड1 Jan 2026, 07:00 PM IST
Air India Pilot Drunk: पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
Air India Pilot Drunk: पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

Air India Pilot Drunk: कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एअर इंडिया के एक पायलट को शराब की महक आने की वजह से हिरासत में ले लिया गया। यह घटना 23 दिसंबर 2025 को हुई। पायलट दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संचालित करने वाला था, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले यह मामला सामने आया, जिससे फ्लाइट में देरी हो गई। इधर पायलट को हिरासत में लिए जाने के बाद कंपनी ने बयान जारी किया है। एयर इंडिया ने कहा कि क्रू मेंबर को फ्लाइट से उतार दिया गया था, जिससे फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैंकूवर के एक ड्यूटी फ्री स्टोर के कर्मचारी ने पायलट को शराब पीते हुए देखा। दावा किया गया है कि शराब की बोतल खरीदते समय पायलट के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। कर्मचारी ने पायलट की सूचना तुरंत कनाडा के अधिकारियों को दी। उड़ान से पहले कनाडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने पायलट की फिटनेस को लेकर आपत्ति जताई। जांच के दौरान पायलट के व्यवहार को लेकर संदेह जताया गया, जिसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए अलग कर लिया गया।

DGCA कर रहा मामले की जांच

इस मामले में एयर इंडिया ने कड़ा रुख अपनाया है। पायलट को कुछ दिनों बाद दिल्ली लाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दी गई है, जो इसकी जांच कर रहा है। एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक वो इस मामले में कनाडाई अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | IGI एयरपोर्ट पर आग का गोला बनी Air India की पैसेंजर बस, बड़ा हादसा टला

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक, एक वैकल्पिक पायलट को ड्यूटी पर लगाया गया, जिससे देरी हुई। एयर इंडिया यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करती है और स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। जांच पूरी होने तक पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Air India news: एयर इंडिया पैसेंजर को खाने में मिला था बाल, 23 साल बाद जीता केस

एयर इंडिया ने दिया कार्रवाई का भरोसा

एयर इंडिया ने दोहराया कि कंपनी नियमों के उल्लंघन पर जीरो टोलरेंस की नीति पर चलता है। जांच में यदि किसी भी तरह के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो कंपनी नियम के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) भी इस मामले की स्वतंत्र रूप से जांच कर रहा है, जिसमें पायलट की फिटनेस और सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का पालन शामिल है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAir India Pilot Drunk: एयर इंडिया का पायलट हिरासत में, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAir India Pilot Drunk: एयर इंडिया का पायलट हिरासत में, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश