Air India Flight Fire: दिल्ली में लैंड करते ही Air India की फ्लाइट में लगी आग, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आज शाम को एयर इंडिया की एक फ्लाइट में लैंडिंग के तुरंत बाद आग लग गई।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड22 Jul 2025, 06:40 PM IST
एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर लगी आग
एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर लगी आग

Air India Flight Catches Fire: एयर इंडिया विमान आज फिर से हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट पर हांगकांग से आए विमान में लैंडिंग के तुरंत बाद आग लग गई। राहत की बात ये रही कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। ये घटना उस समय हुई जब विमान गेट पर पार्क किया जा चुका था और यात्री उतरना शुरू कर चुके थे।

फ्लाइट में कहां लगी आग?

हांगकांग से दिल्ली आई एयर इंडिया की फ्लाइट ने जैसे ही लैंडिंग की, उसी समय उसके सहयोगी पॉवर यूनिट (APU) में अचानक आग लग गई। लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट की इंजीनियरिंग टीम और एयरपोर्ट अथॉरिटी को स्थिति की सूचना मिल गई थी, जिसके बाद इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Dwarka Name Story: गुजरात में है असली द्वारका, तो दिल्ली के मेट्रो स्टेशन को क्यों मिला ये नाम? पढ़िए रोचक कहानी

एयर इंडिया के प्रवक्ता के बताया कि आग लगने के बाद APU को ऑटोमैटिक रूप से बंद कर दिया गया। विमान को कुछ नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकले। विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, नियामक संस्था को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। एयर इंडिया ने कहा है कि सुरक्षा मानकों के तहत सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

क्या होता है APU?

एग्जिलियरी पावर यूनिट (APU) एक छोटा गैस टरबाइन इंजन होता है जो आमतौर पर विमान के पिछले हिस्से (tail cone) में लगा होता है। इसका मुख्य काम विमान को बिजली और हवा की सप्लाई देना होता है, लेकिन यह विमान को उड़ाने (propulsion) के लिए नहीं होता। जब विमान ज़मीन पर होता है और मुख्य इंजन बंद होते हैं। फ्लाइट के टेकऑफ से पहले APU चालू किया जाता है ताकि विमान के अंदर की सभी जरूरी प्रणालियां जैसे लाइट्स, एयर कंडीशनिंग, नेविगेशन सिस्टम और इंजन स्टार्टिंग सिस्टम सुचारू रूप से काम कर सकें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सAir India Flight Fire: दिल्ली में लैंड करते ही Air India की फ्लाइट में लगी आग, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
More