एयरटेल यूजर्स को फ्री में मिला परप्लेक्सिटी एआई का प्रो वर्जन, 1 साल उठाएं फायदा

Airtel Perplexity Pro Hindi News: भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने परप्लेक्सिटी एआई के साथ साझेदारी कर 17,000 की Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए बिल्कुल मुफ्त देने की घोषणा की है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड17 Jul 2025, 12:58 PM IST
एयरटेल यूजर्स को एक साल के लिए फ्री में मिली परप्लेक्सिटी एआई प्रो सर्विस (AI Image)
एयरटेल यूजर्स को एक साल के लिए फ्री में मिली परप्लेक्सिटी एआई प्रो सर्विस (AI Image)(Perplexity Pro)

अब एयरटेल यूजर्स को हर सवाल का जवाब बिना देर के मिला करेगा, वो भी सटीक, गहराई से रिसर्च किया हुआ और एकदम समझने लायक भाषा में। भारती एयरटेल ने परप्लेक्सिटी एआई (Perplexity AI) के साथ एक साझेदारी की है, जिसके तहत कंपनी अपने सभी 36 करोड़ ग्राहकों को Perplexity Pro की सालाना सब्सक्रिप्शन फ्री में मुहैया कराएगी।

एयरटेल के ग्राहकों को एआई का तोहफा

यह सर्विस उन सभी मोबाइल, वाईफाई और डीटीएच ग्राहकों के लिए है जो एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए इस सुविधा को एक्टिवेट कर सकते हैं। भारत में यह अपनी तरह की पहली जनरेटिव एआई साझेदारी है, जिसके तहत डिजिटल युग में आम यूजर्स को बेहद काम का उपकरण मिल रहा है। यह पहल भारत में जनरेटिव एआई की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो छात्रों, गृहणियों और प्रफेशनलों के लिए सर्च और सीखने का तरीका पूरी तरह बदल देगी।

क्या है Perplexity Pro और क्यों है खास?

Perplexity एक AI पावर्ड सर्च और आंसर इंजन है, जो सिर्फ लिंक की लिस्ट नहीं देता, बल्कि एक सवाल का सटीक उत्तर खोजकर आसान भाषा में प्रस्तुत करता है।

Perplexity Pro के साथ यूजर्स को मिलते हैं-

  • हर दिन ज्यादा प्रो सर्च
  • GPT-4.1 और Claude जैसे एडवांस AI मॉडल्स का एक्सेस
  • इमेज जेनरेशन, फाइल अपलोड और एनालिसिस
  • और Perplexity Labs जैसा इनोवेटिव टूल
  • यह पूरी सुविधा इंटरनैशनल स्तर पर 17,000 की कीमत पर उपलब्ध होती है, लेकिन अब यह एक साल के लिए एयरटेल ग्राहकों को मुफ्त दी जा रही है।
  • स्टूडेंट से लेकर प्रोफेशनल तक, हर वर्ग के लिए उपयोगी

तकनीक प्रेमियों से लेकर गृहणियों तक, सबको मिलेगी मदद

यह टूल केवल टेक्नॉलजी प्रेमियों तक सीमित नहीं है। एयरटेल और परप्लेक्सिटी की साझेदारी भारत के हर कोने तक पहुंचने की कोशिश है। स्टूडेंट्स अब ऑनलाइन जानकारी की दुनिया में गहराई से रिसर्च कर सकते हैं, प्रॉजेक्ट्स और असाइनमेंट्स में निखार ला सकते हैं।

गृहिणियों के लिए यह AI असिस्टेंट बन सकता है, जो रेसिपी से लेकर घर की प्लानिंग तक हर काम में मदद करे। कोई कॉर्पोरेट प्रफेशनल अपने फैमिली ट्रिप की प्लानिंग बजट और समय के अनुसार मिनटों में कर सकता है। यह सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि समय की बचत, तनाव में कमी और एक स्मार्ट जीवनशैली की ओर कदम है।

डिजिटल क्रांति की तरफ एक और कदम

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और एमडी गोपाल विट्ठल ने इसे एक गेम-चेंजिंग पार्टनरशिप बताते हुए कहा कि पार्टनरशिप भारत में ग्राहकों को डिजिटल दुनिया में आत्मविश्वास से आगे बढ़ने में मदद करेगी। वहीं, परप्लेक्सिटी के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद श्रीनिवास का कहना है कि भारत में हर छात्र, प्रफेशनल या गृहिणी तक पेशेवर दर्जे का एआई पहुंचाना उनके मिशन का हिस्सा है।

एयरटेल और परप्लेक्सिटी की साझा पहल का बड़ा संदेश

जब दो टेक्नोलॉजी लीडर्स, एक भारत का प्रमुख नेटवर्क प्रोवाइडर और दूसरा विश्व स्तरीय AI इंजन एक साथ आते हैं, तो सिर्फ एक ऑफर नहीं, बल्कि भविष्य की झलक मिलती है। यह साझेदारी बताती है कि अब सर्च इंजन केवल जानकारी नहीं देगा, बल्कि यूजर की जरूरत और सोच के अनुसार उसका समाधान पेश करेगा। डिजिटल इंडिया अब जनरेटिव इंडिया की ओर कदम बढ़ा चुका है। इसका रास्ता एयरटेल और परप्लेक्सिटी जैसे खिलाड़ियों से होकर गुजरता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सएयरटेल यूजर्स को फ्री में मिला परप्लेक्सिटी एआई का प्रो वर्जन, 1 साल उठाएं फायदा
More