Aparna Yadav Divorce News: मैं बदकिस्मत था… अखिलेश यादव के परिवार में टूट, शादी के 15 साल बाद होगा तलाक

Prateek Yadav Divorce: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं। प्रतीक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अपनी पत्नी के बारे में नकारात्मक टिप्पणियां की हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड19 Jan 2026, 01:27 PM IST
अर्पणा यादव से तलाक लेने जा रहे प्रतीक
अर्पणा यादव से तलाक लेने जा रहे प्रतीक

Aparna Yadav Divorce News: उत्तर के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं। इसकी जानकारी प्रतीक ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने लिखा-मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। इसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। वो बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है। अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी व बीजेपी नेता अपर्णा यादव की शादी साल 2011 में हुई थी, लेकिन अब 2026 में दोनों का रिश्ता टूटने जा रहा है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तलाक लेने का ऐलान किया और अपर्णा पर परिवार के रिश्ते बिगाड़ने तथा उनकी मानसिक स्थिति को खराब करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव के परिवार में ये बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया। उनकी ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है May Life Treat You the Way You Treat Animals। इस पोस्ट का अर्थ है कि जिंदगी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करे, जैसा आप जानवरों के साथ करते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAparna Yadav Divorce News: मैं बदकिस्मत था… अखिलेश यादव के परिवार में टूट, शादी के 15 साल बाद होगा तलाक
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAparna Yadav Divorce News: मैं बदकिस्मत था… अखिलेश यादव के परिवार में टूट, शादी के 15 साल बाद होगा तलाक