AKTU Results 2025: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ ने 2025 सत्र के Even सेमेस्टर में पढ़ने वाले स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के One View पोर्टल पर रिजल्ट जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं कैसे देख सकते हैं उम्मीदवार अपना रिजल्ट
यहां आसानी से देखें रिजल्ट
AKTU ने छात्रों के लिए रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बेहद आसान रखी है। आइए जानते हैं उस तरीके के बारे में…
- सबसे पहले AKTU की आधिकारिक वेबसाइट https://aktu.ac.in/ पर जाएं
- ‘Results’ सेक्शन में जाएं
- One View Result 2025 – Even Semester लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालें
- रिजल्ट देखें और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें
नोट- ये मार्कशीट अस्थायी (provisional) है। यूनिवर्सिटी बाद में ऑफिशियल मार्कशीट जारी करेगी।
किन कोर्सों का रिजल्ट हुआ जारी?
AKTU ने इस बार BTech, MBA, MCA, BPharma, BFAD, BVoc, MTech, MURP और MArch का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये रिजल्ट उन छात्रों के लिए भी जारी हुए हैं जिन्होंने रेगुलर या कैरीओवर परीक्षा दी थी। यानी वे छात्र भी अपना स्कोर देख सकते हैं जिन्हें किसी पुराने सेमेस्टर का बैकलॉग था।
रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ ने खुशी जताई, तो कुछ ने अपने स्कोर को लेकर चिंता भी जाहिर की। कई छात्रों ने कहा कि रिजल्ट समय पर आना राहत की बात है, खासकर उन लोगों के लिए जो आगे की पढ़ाई या प्लेसमेंट की तैयारी में लगे हैं।