आलिया भट्ट की ये पसंदीदा डिश आपके गट के लिए है फायदेमंद, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानिए इसके 5 फायदे

गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य के अनुसार, दही चावल एक पौष्टिक और आराम देने वाला भोजन है जो सूजन को कम करके और पाचन को बेहतर बनाकर आंतों की सेहत में मदद करता है।

Manali Rastogi
अपडेटेड11 Dec 2025, 11:36 AM IST
आलिया भट्ट की ये पसंदीदा डिश आपके गट के लिए है फायदेमंद, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानिए इसके 5 फायदे
आलिया भट्ट की ये पसंदीदा डिश आपके गट के लिए है फायदेमंद, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानिए इसके 5 फायदे

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आम जनता की तरह खाने की बहुत शौकीन हैं। वो कई बार इंटरव्यूज में अपनी पसंदीदा डिश के बारे में बात चुकी हैं। उन्हें कर्ड राइस यानी की दही चावल खाना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस ने खुद डॉ. साकेत भोंसले के शो बाबा की चौकी पर इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने शो पर बताया था कि उन्हें तड़के वाला दही चावल खाने में बहुत मजा आती है और ये उनकी फेवरिट डिशेज में से एक है।

यह भी पढ़ें | तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट ने उनपर गाया बकाया न चुकाने का आरोप, कही ये बात

दही चावल एक ऐसी दिश है, जोकि भारतीय घरों में रोजाना बनना आम बात है। हालांकि, फोर्टिस वसंत कुंज के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य के अनुसार, यह सिर्फ यादों से भरी थाली नहीं है बल्कि यह आपके पेट के लिए एक तरह का गट साइंस भी है। यही वजह है कि एक्ट्रेस भी इसे पसंद करती हैं क्योंकि इसे खाने के कई फायदे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करेंगे।

दही चावल आपके शरीर के लिए क्यों अच्छा है?

25 सितंबर को शेयर किए गए एक वीडियो में डॉ. वत्स्य ने बताया कि आलिया की तरह आपको भी दही चावल अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। उन्होंने इसके कई फायदे गिनाए जैसे कि यह एसिडिटी, ब्लोटिंग और इंफ्लेमेशन को शांत करता है, पाचन को सपोर्ट करता है और इसमें B12, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें | सर्दी में कब्ज से हैं परेशान? डायटीशियन ने बेहतर डाईजेशन के लिए बताए 3 फूड्स

आइए, डॉ. वत्स्य के सुझावों के आधार पर इसके फायदों को आसान भाषा में समझते हैं:

1. गट इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करता है: डॉ. वत्स्य के अनुसार, दही चावल सिर्फ़ कम्फर्ट फूड नहीं है यह एक स्मार्ट, हेल्दी भोजन है जिसमें प्रोबायोटिक्स और कूलिंग रेज़िस्टेंट स्टार्च होते हैं। दोनों मिलकर आंतों की सूजन को नियंत्रित करते हैं।

2. एसिडिटी, ब्लोटिंग और जलन को शांत करता है: अगर आपको हर खाने के बाद एसिडिटी, पेट फूलना या जलन महसूस होती है, तो दही चावल पेट को शांत रखने का सबसे आसान और तेज उपाय है।

3. ब्यूट्रेट (Butyrate) बढ़ाता है: दही चावल आंतों में शॉर्ट-चेन फैटी एसिड्स बढ़ाता है, जैसे ब्यूट्रेट। यह सूजन कम करता है, खराब बैक्टीरिया को कंट्रोल करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और इम्युनिटी को सपोर्ट करता है।

4. कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत: दही चावल में कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं, जो इम्युनिटी, दिमाग की सेहत और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें | इस कॉफी हैक से बेहतर करें गट हेल्थ, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानें प्रोसेस

5. एंटीबायोटिक्स के बाद के लिए बेहतरीन भोजन: यह एक ठंडक देने वाला, शांत और हल्का भोजन है। खासकर एंटीबायोटिक्स का कोर्स पूरा करने के बाद, दही चावल पेट की हीलिंग में बहुत मदद करता है। डॉ. वत्स्य कहते हैं, “एंटीबायोटिक्स के बाद हो या हल्के भोजन के तौर पर दही चावल साबित करता है कि कम्फर्ट फूड भी दवा की तरह काम कर सकता है।”

दही चावल कब खाएं?

डॉ. वत्स्य के अनुसार, इसे नाश्ते में या हल्के रात के खाने में खा सकते हैं। वह कहते हैं, “यह सिर्फ़ कम्फर्ट फूड नहीं, बल्कि एक तरह की दवा भी है।”

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआलिया भट्ट की ये पसंदीदा डिश आपके गट के लिए है फायदेमंद, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानिए इसके 5 फायदे
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सआलिया भट्ट की ये पसंदीदा डिश आपके गट के लिए है फायदेमंद, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानिए इसके 5 फायदे
OPEN IN APP