AIBE Result 2025: कब आएगा AIBE का रिजल्ट? फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AIBE 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। BCI ने फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसके अलावा कुछ दिनों में रिजल्ट भी जारी हो सकता है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड7 Jan 2026, 04:34 PM IST
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट

AIBE Result 2025: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 20 -2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी BCI ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अगर आप फाइनल आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी करते हुए बीसीआई ने बताया कि हर सेट से कुल 5 प्रश्न को हटा दिया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर allindiabarexamination.com जाना होगा।
  • उसके बाद थोडा नीचे की तरफ एक बार स्क्रॉल करें।
  • अब आपको AIBE 20 final answer key PDF दिखेगा।
  • अब आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने PDF खुल जाएगा।

कब आएगा रिजल्ट?

बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी BCI ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख तो ऐलान नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब जल्द ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। AIBE 20 के लिए क्वालिफाइंग नंबर्स की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को करीब 45% अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि एससी (SC), एसटी (ST) और विकलांग (PwD) उम्मीदवारों को पास होने के लिए लगभग 40% अंकों की जरूरत होती है।

ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोर कार्ड?

  • रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ( रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • सबसे पहले रिजल्ट को सेव करें और उसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

बता दें कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा 30 नवंबर को हुई थी। उसके बाद 3 दिसंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी जिस पर 10 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAIBE Result 2025: कब आएगा AIBE का रिजल्ट? फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAIBE Result 2025: कब आएगा AIBE का रिजल्ट? फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड