अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब शुरू होगी यात्रा

Amarnath and Vaishno devi Yatra Suspended: जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी और श्री शिव खोरी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड19 Jul 2026, 02:34 PM IST
अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक
अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक(PTI)

जम्मू-कश्मीर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ माता वैष्णो देवी और श्री शिव खोरी की यात्राएं भी एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से स्थगित कर दीं। अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों से रोक दिया गया है। कश्मीर में बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों और जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं को आगे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दोबारा कब शुरू होगी यात्राएं?

एक अधिकारी ने कहा,''IMD की ओर से खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए 19 जुलाई 2026 से पहलगाम और बालटाल मार्ग सहित सभी आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा को एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से स्थगित किया जाता है।'' उन्होंने कहा कि मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मौसम की स्थिति का व्यापक आकलन करने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने संबंधी जानकारी उचित समय पर जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Abakkus ने लॉन्च किया लार्ज एंड मिड कैप फंड, जानें अब तक है निवेश का मौका

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का IMD अलर्ट

बता दें कि रविवार तड़के से जम्मू-कश्मीर में बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कश्मीर के जंगलों में कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं भी हुईं। मौसम विभाग ने 19 से 23 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। तीन जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3.76 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में इस सप्ताह मचेगा हलचल? IT सहित इन कंपनियों के रिजल्ट पर रहेगी नजर

स्थिति पर प्रशासन की नजर

जम्मू जोन के कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कहा,''IMD की तरफ से भारी बारिश के पूर्वानुमान और रांसू क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए श्री शिव खोरी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।'' उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं से मंदिर की यात्रा की योजना बनाने से पहले नवीनतम आधिकारिक जानकारी लेने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार और सुरक्षा संबंधी आकलन के आधार पर यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सअमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब शुरू होगी यात्रा
More