Amazon Layoffs 2026: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक Amazon से एक बार फिर बड़े स्तर छंटनी की खबर आ रही है। इस खबर ने हजारों कर्मचारियों के परिवारों की चिंता बढ़ी है। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने अपने री-स्ट्रक्चरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विस्तार की योजना के तहत ग्लोबल लेवल पर 16,000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है। यह कटौती अगले तीन महीनों के भीतर होने की संभावना है।
इस गलती से हुआ छंटनी का खुलासा
कंपनी ने इस इस फैसले के बारे में कोई ऑधिकारिक जानकारी नहीं साझा की है, बल्कि एक ह्यूमन एरर की वजह से पब्लिक हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजॉन के भीतर एक इंटर्नल ईमेल गलती से समय से पहले ही कुछ कर्मचारियों को भेज दिया गया। इस ईमेल री-स्ट्रक्चरिंग का जिक्र था। AWS में अप्लाइड एआई सॉल्यूशंस की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कोलीन ऑब्रे ने इस ईमेल में कहा है कि ऐसे फैसले कठिन होते हैं, लेकिन भविष्य की सफलता के लिए जरूरी हैं। इस एक गलत नोटिस ने AWS डिपॉर्टमेंट के कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी है।
Amazon में क्यों हो रही लगातार छंटनी
दरअसल, कंपनी अपनी कार्यप्रणाली से अतिरिक्त नौकरशाही को खत्म करना चाहती है। अक्टूबर 2025 में भी कंपनी ने करीब 14,000 व्हाइट-कॉलर पदों को समाप्त किया था। CEO एंडी जैसी का मानना है कि कंपनी को ज्यादा तेज और कुशल बनाने के लिए मैनेजरों की संख्या कम करना और ऑपरेशनल लेवल पर बदलाव करना जरूरी है। कंपनी का लक्ष्य कुल मिलाकर करीब 30,000 कॉर्पोरेट पदों को कम करने का है।
इन डिपॉर्टमेंट्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर अमेजन वेब सर्विसेज (AWS), रिटेल, प्राइम वीडियो और ह्यूमन रिसोर्स डिपॉर्टमेंट्स पर पड़ने की आशंका है। कंपनी के इस कदम से यह साफ हो गया है कि अब टेक्नोलॉजी जॉइंट अपना पूरा फोकस और इन्वेस्टमेंट AI की तरफ मोड़ लिया है। हालांकि, Amazonकी पीपल एक्सपीरिएंस एंड टेक्नोलॉजी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बेथ गैलेटी ने यह छंटनी कंपनी का स्थायी योजना का हिस्सा नहीं हैं।