Amla Juice Recipes: आंवला जूस पीना लगता है मुश्किल? ये 5 आसान तरीके बना देंगे इसे टेस्टी और हेल्दी

Amla Juice: आंवला जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता। कुछ आसान चीजें मिलाकर आप इसका स्वाद बेहतर बना सकते हैं और पोषण भी बढ़ा सकते हैं। रोजाना सेहतमंद आदत बनाने के लिए ये तरीके मददगार हो सकते हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड19 Dec 2025, 02:28 PM IST
रोज आंवला जूस पीना है मुश्किल? ये तरीके कर देंगे आसान
रोज आंवला जूस पीना है मुश्किल? ये तरीके कर देंगे आसान

Amla ke Juice: आंवला सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। इम्यूनिटी बढ़ानी हो, पाचन सुधारना हो या त्वचा-बालों का ख्याल रखना हो, आंवला हर जगह काम आता है। लेकिन सच्चाई ये भी है कि बहुत से लोग इसका स्वाद पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आंवला जूस रोज पीना एक टास्क बन जाता है। अच्छी खबर यह है कि कुछ साधारण चीजें मिलाकर आप इसका स्वाद भी सुधार सकते हैं और पोषण भी बढ़ा सकते हैं।

सिर्फ 3 सामग्री: सिंपल है ये आंवले का जूस

अगर आप पहली बार आंवला जूस शुरू कर रहे हैं, तो सिंपल रेसिपी से बेहतर कुछ नहीं। आंवले को अच्छी तरह धो लें और उनका बीच निकाल दें। फिर धुले हुए आंवले के टुकड़ों को पानी के साथ ब्लेंड करें, छान लें और हल्की मिठास के लिए शहद या गुड़ मिला लें। यह जूस शरीर को डिटॉक्स करने और दिन की अच्छी शुरुआत के लिए बढ़िया माना जाता है।

अदरक वाला आंवला जूस

सर्दियों में अदरक और आंवला की जोड़ी कमाल करती है। थोड़ा सा अदरक मिलाने से जूस में हल्की गर्माहट आ जाती है, जो गले और पाचन के लिए फायदेमंद मानी जाती है। स्वाद भी तीखा-फ्रेश लगता है और शरीर को अंदर से एनर्जी मिलती है।

आंवले और केले की स्मूदी

जो लोग सिर्फ जूस से संतुष्ट नहीं होते, उनके लिए स्मूदी बेस्ट ऑप्शन है। केला, आंवला और पालक मिलाकर बनाई गई स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और वर्कआउट या बिजी दिन के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है।

पुदीने के साथ आंवला

अगर आपको आंवला जूस भारी लगता है, तो पुदीना इसे हल्का बना देता है। ब्लेंडर में आंवला, ताजे पुदीने के पत्ते और पानी डालें। छानकर इसमें शहद या गुड़ मिलाएं और हल्का मीठा बना लें।

नींबू वाला आंवला जूस

नींबू मिलाने से आंवला जूस का टेस्ट खट्टा हो जाता है पर इसका स्वाद भी अच्छा होता है। इस कॉम्बिनेशन को वजन कंट्रोल करने वाले लोग भी पसंद करते हैं। नींबू के साथ आंवले का यह जूस ज्यादा रिफ्रेशिंग बन जाता है।

हर किसी का शरीर और स्वाद अलग होता है। एक ही तरह का जूस रोज पीना बोरिंग भी हो सकता है। अलग-अलग चीजों के साथ आंवला लेने से शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व मिलते हैं और जूस पीने की आदत भी बनी रहती है।

ध्यान रखें, आंवला जूस फायदेमंद है, लेकिन खाली पेट बहुत ज्यादा मात्रा में पीने से कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। रोजाना सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAmla Juice Recipes: आंवला जूस पीना लगता है मुश्किल? ये 5 आसान तरीके बना देंगे इसे टेस्टी और हेल्दी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAmla Juice Recipes: आंवला जूस पीना लगता है मुश्किल? ये 5 आसान तरीके बना देंगे इसे टेस्टी और हेल्दी