
Amrit Udyan Ticket Price: अगर आपको भी फूलों से प्यार है, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन का विश्व प्रसिद्ध अमृत उद्यान आम जनता के लिए 16 अगस्त से एक महीने के लिए खुलने जा रहा है। ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव के तहत ये उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा। उद्यान में हालांकि अंतिम प्रवेश शाम 5:00 बजे तक ही दिया जायेगा। रख-रखाव के लिए हर सोमवार को ये बंद रहेगा।
वहीं विशेष तिथियों की बात करें, तो 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए उद्यान विशेष रूप से खोला जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से उद्यान के प्रवेश द्वार तक हर 30 मिनट में 'शटल सेवा' बस उपलब्ध रहेगी।
परिसर के भीतर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी-बच्चों के दूध की बोतलें और छाता ले जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। भ्रमण मार्ग पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, रेन शेल्टर और रेस्ट रूम की व्यवस्था की गयी है।
उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा और पर्यटकों का प्रवेश एवं निकास द्वार संख्या 35 से होगा। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा। मौके पर बुकिंग की सुविधा इस बार नहीं है। इस बार उद्यान में 'समर एनुअल एडिशन-2026' के तहत गुलमेहंदी, अपराजिता, कलिहारी और नागफना जैसी समृद्ध देशज-स्थानीय वनस्पतियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा सुकून देने वाला 'बबलिंग ब्रुक' जलप्रवाह, पिलखन वृक्ष के पास बनी गोलाकार कार्यशील 'पुष्प घड़ी', पौधों की जानकारी के लिए क्यूआर कोड तथा मशरूम आकार में छंटे मौलसरी व बरगद के उपवन मुख्य आकर्षण होंगे।
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक 'शटल सर्विस फॉर अमृत उद्यान' नाम से शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। ये बस सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर परिचालित होगी।
अमृत उद्यान में एंट्री के लिए पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी है। मौके पर टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
ध्यान रखें: किसी भी दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी। इसलिए आखिरी समय का इंतजार न करें।
अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.