Amul Masti Dahi Controversy: क्या क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर बिक रहा नकली अमूल दही? यूजर्स ने डिजाइन, बारकोड पर उठाए सवाल

Amul Masti Dahi Fake Claims: सोशल मीडिया पर ब्लिंकिट, जैप्टो और एमेजन से मंगवाए अमूल मस्ती दही में यूजर्स ने पैकिंग और बारकोड में अंतर का दावा किया है। जानिए क्या है पूरा विवाद और कैसे करें पहचान।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड18 Aug 2026, 01:21 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
अमूल के मस्ती दही पर उठे सवाल
अमूल के मस्ती दही पर उठे सवाल

Amul Masti Dahi Viral Claims: देश के सबसे भरोसेमंद डेयरी ब्रांड्स में शुमार अमूल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार कंपनी के लोकप्रिय प्रोडक्ट 'अमूल मस्ती दही' को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं। यूजर्स का दावा है कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे ब्लिंकिट और जेप्टो से मंगवाई गई अमूल मस्ती दही असली प्रोडक्ट से अलग नजर आ रही है, जिसके बाद कई ग्राहकों के मन में नकली दही मिलने की आशंका पैदा हो गई है।

पैकेजिंग में दिखा बड़ा अंतर

सबसे पहले एक यूजर ने असली और कथित नकली दही का वीडियो शेयर करते हुए दोनों के बीच का फर्क बताया। यूजर के मुताबिक, स्टोर से खरीदी गई अमूल दही की पैकिंग पर लिखे 'मस्ती' शब्द की डिजाइनिंग में हल्की लाइनिंग साफ नजर आती है, जबकि ब्लिंकिट के जरिए मंगवाई गई दही की पैकिंग में यह लाइनिंग गायब है। यूजर का कहना है कि यह दोनों पैकेट देखने में लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन बारीकी से देखने पर डिजाइन में अंतर साफ पकड़ में आ जाता है।

यह भी पढ़ें | 30 लाख रुपये सैलरी, नहीं भरा ITR, जुर्माना भी नहीं लगा, जानिए कैसे

इसके अलावा एक और अहम फर्क एमआरपी लिखे पैच को लेकर बताया गया है। यूजर के अनुसार, स्टोर से खरीदे गए ओरिजिनल पैकेट पर एमआरपी वाला पैच सबसे ऊपर की तरफ छपा होता है, जबकि ब्लिंकिट से मंगवाए गए पैकेट में यह पैच उस जगह पर मौजूद ही नहीं है। इस तरह के अंतर ने ग्राहकों के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए नकली या डुप्लीकेट डेयरी प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | UPI पेमेंट फेल होने पर क्या करें? पैसे कटने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती

बारकोड स्कैन करने पर भी सामने आई गड़बड़ी

एक अन्य यूजर ने भी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अमेजन से अमूल दही ऑर्डर की थी, लेकिन जब उन्होंने पैकेट पर मौजूद बारकोड को स्कैन करने की कोशिश की, तो वह स्कैन ही नहीं हुआ। सामान्य तौर पर किसी भी ब्रांडेड प्रोडक्ट का बारकोड स्कैन होने पर उसकी पूरी जानकारी सामने आ जाती है, लेकिन इस मामले में बारकोड के काम न करने से ग्राहक की चिंता और बढ़ गई। एक अन्य यूजर @fnosure ने भी अपनी शिकायत में लिखा कि उन्हें जो अमूल दही मिली, उस पैकेट पर एक्सपायरी डेट प्रिंट ही नहीं थी। डेयरी प्रोडक्ट्स के मामले में एक्सपायरी डेट या यूज-बाय डेट का न होना एक गंभीर मुद्दा माना जाता है।

View full Image
अमूल दही पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें | 19-21 अगस्त के बीच 5 IPO की एंट्री, कितना है Gaja Alternative से Mobshop तक का

वहीं एक और यूजर @AbbyG14445584 ने जेप्टो से अमूल मस्ती दही के दो पैकेट मंगवाए। हैरानी की बात यह रही कि दोनों पैकेट पर 'मस्ती दही' शब्द अलग-अलग तरीके से प्रिंट मिला। यानी एक ही ऑर्डर में मंगवाए गए दो पैकेट भी आपस में पूरी तरह मेल नहीं खा रहे थे।

View full Image
अमूल की दही पर उठे सवाल

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब अमूल मस्ती दही सोशल मीडिया पर विवादों में घिरा हो। इससे पहले भी एक यूट्यूब चैनल पर लैब टेस्ट रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया गया था कि अमूल मस्ती दही के पाउच पैक और कप पैक की गुणवत्ता में अंतर है। फिलहाल इस मामले पर अमूल की ओर से या संबंधित क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

About the Author

अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सAmul Masti Dahi Controversy: क्या क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर बिक रहा नकली अमूल दही? यूजर्स ने डिजाइन, बारकोड पर उठाए सवाल
More