अनुष्का शर्मा ने बिना कोचिंग के क्रैक किया सबसे कठिन एग्जाम, युवा IAS को योगी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की एक IAS अधिकारी अनुष्का शर्मा की इ दिनों खूब चर्चा हो रही है, योगी सरकार ने उन्हें एक बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। IAS बनीं अनुष्का की सबसे खास बात ये है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के देश का सबसे कठिन एग्जाम क्रैक किया है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड30 Nov 2025, 06:34 PM IST
IAS अनुष्का शर्मा
IAS अनुष्का शर्मा(Social Media )

अनुष्का शर्मा को यूपी के प्रतापगढ़ जिले का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अनुष्का 2023 बैच की IAS अफसर हैं, उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में ये एग्जाम क्रैक किया था। सबसे खास बात ये है कि अनुष्का ने देश का सबसे कठिन एग्जाम माने जाने वाली IAS की परीक्षा को बिना किसी कोचिंग के पास किया है।

सुर्खियों में IAS अनुष्का शर्मा

साल 2023 बैच की IAS अनुष्का शर्मा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सरकार ने अनुष्का को प्रतापगढ़ जिले का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश की रहने वाली अनुष्का शर्मा की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग उनके IAS बनने की कहानी जानने को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं आखिर अनुष्का शर्मा कैसे IAS बनीं?

यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड सरकार का ये कैसा फरमान? 25 लाख बिल्लियों की हत्या करने का प्लान

जयपुर में हुआ था अनुष्का का जन्म

मध्यप्रदेश की रहने वाली अनुष्का का जन्म राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ था। उनके पिता बैंक अधिकारी थे, जिनका बाद में महाराष्ट्र में ट्रांसफर हो गया। उसके बाद चंडीगढ़ और इंदौर में भी अनुष्का के पिता के ट्रांसफर होते रहे, जिसकी वजह से अनुष्का को भी अलग-अलग शहरों में रहना पड़ा।

अनुष्का ने अमेरिका में की पढ़ाई

अनुष्का शर्मा ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई मुंबई में की उसके बाद हाई स्कूल तक वो चंडीगढ़ में पढ़ीं उसके बाद हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने अमेरिका का रुख किया। उन्होंने अमेरिका की सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उसके बाद अपनी चचेरी बहन हिमानी शर्मा की मदद से UPSC की तैयारी शुरू की, जो खुद एक IAS अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें | सामूहिक विवाह में CM मोहन के बेटे की शादी, बागेश्वर धाम वाले बाबा बने बाराती

बिना कोचिंग के पास किया एग्जाम

अनुष्का शर्मा की UPSC की तैयारी के दौरान हिमानी शर्मा ने बहुत मदद की, उन्होंने अपने नोट्स दिए, तैयारी की रणनीति बनाने में मदद की। अनुष्का शर्मा ने हिमानी शर्मा की गाइडेंट की बदौलत बिना किसी कोचिंग के IAS एग्जाम क्रैक किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में UPSC CSE 2023 के परिणाम में सफलता हासिल की।

क्लासिकल डांस ने भी की मदद

अनुष्का की सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि अनुष्का शर्मा क्लासिकल डांस का भी शौक रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का ने UPSC की तैयारी के दौरान खुद को एकाग्र चित रखने के लिए योग, म्यूजिक, मेडिटेशन, डांस और म्यूजिक का सहारा लिया था। उन्होंने तनाव और डिप्रेशन को मात देने के लिए क्लासिकल डांस का सहारा लिया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअनुष्का शर्मा ने बिना कोचिंग के क्रैक किया सबसे कठिन एग्जाम, युवा IAS को योगी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअनुष्का शर्मा ने बिना कोचिंग के क्रैक किया सबसे कठिन एग्जाम, युवा IAS को योगी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी