AP Dhillon Tara Sutaria Kiss Video: सोशल मीडिया पर दो दिनों से तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों का एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है। ये वीडियो मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट का है। इस कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पहुंची थी। इसी दौरान जब वो स्टेज पर गईं तो एपी ढिल्लों ने उन्हें गले लगाते हुए उनके गाल पर किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में तारा सुतारिया के बॉयफ्रेंड का रिएक्शन भी दिखाया गया। वीर पहाड़िया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हालांकि अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई है। तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सभी झूठे दावों और एडिट वीडियो की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि ये पेड पीआर कैंपेन उन्हें हिला नहीं सकते। वहीं, वीर पहाड़िया ने भी इस पर कमेंट करते हुए मिसलीडिंग एडिटिंग की आलोचना की है।
तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पूरे जोश और गर्व के साथ,हम सब साथ हैं!!! एपी ढिल्लों, मेरे फेवरेट...क्या शानदार रात थी! मुंबई,हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद,और उम्मीद है कि हम साथ में और भी संगीत और यादें बनाएंगे। गलत नरेटिव,चालाकी भरी एडिटिंग और पेड पीआर कैंपेन हमें हिला नहीं सकते। आखिर में प्यार और सच की ही जीत होती है। इसलिए,धमकियां देने वालों का ही मजाक उड़ता है।
वीर पहाड़िया ने बताया रिएक्शन का सच
वहीं तारा सुतारिया के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने उसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इतना ही नहीं, मेरे रिएक्शन का जो वीडियो बनाया गया था, वो किसी और गाने के दौरान का था, वो भी 'थोड़ी सी दारू' गाने के दौरान का नहीं। जोकर!' तारा सुतारिया की पोस्ट और वीर पहाड़िया के कमेंट्स से साफ हो गया कि वायरल वीडियो एडिटेड था। वायरल वीडियो को काफी यूजर्स सच मान रहे थे।